Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केशव मौर्य बोले-अमित शाह की गर्जना से डरे अखिलेश:इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे, प्रयागराज में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ निकाली

    1 day ago

    1

    0

    प्रयागराज में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा’ में शामिल होने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी दादा का नाम नहीं लेते, क्योंकि दादा के नाम के साथ फिरोज खान जुड़ा हुआ है। उसे छिपाते हैं। यहां प्रयागराज की धरती से मैं राहुल गांधी जी से कहना चाहता हूं कि अभी 30 साल तक आप भारत के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। अखिलेश यादव जी, आप भी 30 साल तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। भारतीय जनता पार्टी ही वर्तमान है और भारतीय जनता पार्टी ही भविष्य है। हम विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ जनता और गरीबों के हितों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं। जब ईमानदारी से लड़ाई लड़ी जाती है, तो मोदी जी के नेतृत्व में 12 साल में 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा- अखिलेश अमित शाह की गर्जना से डर गए हैं, इसलिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिविल लाइंस स्थित धरना स्थल पर 3 हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे हैं। वहीं मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 250 बाइकों की रैली के साथ पहुंचे। उनके साथ पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी भी मौजूद रहीं। अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ता बाइक रैली, गाड़ियों के काफिले और डीजे-बैंड के साथ पहुंचे हैं। पदयात्रा धरना स्थल से शुरू होकर सुभाष चौराहे स्थित शहीद वॉल तक जाएगी। भाजपा की ओर से इस पदयात्रा के लिए 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' का नारा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार पलटने से उपभोक्ता फोरम की महिला सदस्य की मौत:फिरोजाबाद में खुद ड्राइव कर रही थीं, दूसरी गाड़ी से टकराई; आगरा की रहने वाली थीं
    Next Article
    शिक्षा मंत्री संदीप सिंह अलीगढ़ की मेघना से शादी करेंगे:स्कूल से शुरू हुई थी लव स्टोरी; दुल्हन की दादी बोलीं- शादी में तो जाऊंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment