Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार-ट्रक भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल:उन्राव के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, घायल लखनऊ रेफर

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र में रविवार भोर पहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर किया गया है। यह हादसा कानपुर-लखनऊ हाईवे पर पक्षी विहार के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, एक कार आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। इसके तुरंत बाद, पीछे से आ रहे एक ट्रक ने भी उसी कार में टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक ओमकार यादव (26) पुत्र रामसेवक निवासी इंद्रानगर, गाजीपुर (लखनऊ) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार राधेश्याम (30) पुत्र चरित्रप्रकाश और उनकी बहन अनुष्का (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला। उन्हें एंबुलेंस से नवाबगंज सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने ओमकार यादव को मृत घोषित कर दिया। राधेश्याम और अनुष्का की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में हुई रन फॉर राम मैराथन:14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर दौड़े बड़े से लेकर बच्चे, संत कबीर नगर के धावक जीते
    Next Article
    112 वाहनों का चालान, यातायात नियमों का उल्लंघन:पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालक भागे, जागरूकता के बावजूद, नहीं हो रहा सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment