Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में हुई रन फॉर राम मैराथन:14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर दौड़े बड़े से लेकर बच्चे, संत कबीर नगर के धावक जीते

    5 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में रविवार को 14 कोसी परिक्रमा पथ पर रन फॉर राम मैराथन हुई। 42 किलोमीटर की दौड़ क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित की गई थी। जिसमें बच्चों से लेकर युवाओं ने हिस्सा लिया। संत कबीर नगर के धावक आलोक कुमार ने मैराथन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को अयोध्या नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा ने सम्मानित किया। दौड़ से पहले वैचारिक संवाद आयोजन से एक दिन पूर्व भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंग, उनकी मर्यादा और राष्ट्र निर्माण में उनके आदर्शों पर विस्तृत संवाद हुआ। वक्ताओं ने सनातन संस्कृति की वैश्विक प्रासंगिकता और युवाओं में अनुशासन व सेवा भाव के महत्व पर जोर दिया। आस्था, स्वास्थ्य और सामाजिक एकता का संदेश आयोजकों के अनुसार “रन फॉर राम” केवल खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आस्था, राष्ट्रभाव और सामाजिक समरसता का संदेश है। प्रतिभागियों ने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा और फिटनेस के अद्भुत संगम के रूप में अनुभव किया। राम मंदिर ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन समाज को जोड़ने का माध्यम है। श्रीराम के आदर्श युवाओं को प्रेरित करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि अयोध्या में ऐसे आयोजन शहर की आध्यात्मिक पहचान के साथ स्वस्थ समाज का संदेश भी देते हैं। संत कबीर नगर के विजेता आलोक कुमार ने कहा कि राम नाम की ऊर्जा से दौड़ पूरी की। अयोध्या में दौड़ना जीवन का विशेष अनुभव रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ नगर निगम की बजट कार्यकारिणी बैठक शुरू:पार्षद कोटा 3 करोड़ करने का उठा मुद्दा, 4692 करोड़ के बजट पर चर्चा
    Next Article
    कार-ट्रक भिड़ंत में एक की मौत, दो घायल:उन्राव के कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हुआ हादसा, घायल लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment