Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करीबी बच्चों को कुकर्म के लिए पकड़ता था इंजीनियर:अपने भांजे, मकान मालिक के बच्चों से भी दरिंदगी की, पत्नी भी करती थी गंदी हरकत

    11 hours ago

    1

    0

    बांदा में पॉक्सो कोर्ट ने इंजीनियर राम भवन और उसकी पत्नी दुर्गावती को बच्चों के यौन शोषण और वीडियो बनाकर बेचने के आरोप में शुक्रवार, 20 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई। पॉक्सो कोर्ट के जज प्रदीप कुमार मिश्रा ने फैसला सुनाते हुए कहा कि दोषी को तब तक फंदे पर लटकाया जाए जब तक उसका दम न टूट जाए। इसके बाद उन्होंने अपनी कलम की निब तोड़ दी। दैनिक भास्कर को मिले फैसले के कुछ पन्नों में पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज हैं। बच्चों ने बताया कि आरोपी राम भवन और उसकी पत्नी दुर्गावती बच्चों को घर बुलाकर उनका यौन शोषण करते थे। वे इन हरकतों का वीडियो बनाकर डार्क वेब और इंटरनेट के जरिए विदेशों में बेचते थे। पीड़ितों में राम भवन का सगा भांजा, मकान मालिक का बेटा और अन्य बच्चे शामिल थे। आरोपी राम भवन 3 से 17 साल के लड़कों के साथ यौन शोषण करता था, जिसमें 3 से 10 साल के बच्चों को वह अधिक निशाना बनाता था। पीड़ितों में 3 साल के तीन बच्चे, 7 से 9 साल के तीन बच्चे, 10 से 15 साल के 21 बच्चे और 16 से 17 साल के तीन बच्चे शामिल थे। राम भवन के भांजे ने कोर्ट में दिए अपने बयान में बताया कि राम भवन और दुर्गावती उसके मामा-मामी हैं। वह चित्रकूट की एसडीएम कॉलोनी में उनके साथ रहता था। भांजे ने बताया कि राम भवन के पास कई मोबाइल, कैमरे और टीवी थे। राम भवन उसे मोबाइल पर गेम खेलने के बहाने बुलाता था। भांजे ने कोर्ट को बताया कि उसके मामा राम भवन ने उसके साथ गलत काम किया और मामी दुर्गावती को भी इसकी जानकारी थी। मामा ने उसके साथ एक साल तक दरिंदगी की। जब पहली बार यह घटना हुई, तब उसकी उम्र केवल 9 साल थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत निरंकारी मिशन ने देवरिया में चलाया जलाशय सफाई अभियान:प्रोजेक्ट अमृत के तहत विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई, छात्राओं ने भी दिखाया उत्साह
    Next Article
    जालौन में बंद मकान पर चोरों का धावा:ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी, घर के बाहर गया था परिवार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment