Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कारोबारी की हत्या में पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष को नोटिस:कानपुर में जवाब आया- मैं बीमार हूं, हिस्ट्रीशीटर संजय ढाबा ने लिया था नाम

    11 hours ago

    1

    0

    कानपुर में कारोबारी अमित कुमार गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अवनीश दीक्षित को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। नोटिस के जवाब में अवनीश ने खुद के बीमार होने की बात कही है। अवनीश के जवाब को पुलिस ने जीडी में दर्ज कर लिया है। अब पुलिस दोबारा नोटिस जारी कर उनका बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है। 7 सितंबर को इलाज के दौरान हुई थी मौत काकादेव के नवीन नगर निवासी कारोबारी अमित कुमार गुप्ता को 5 सितंबर को ओम चौराहे पर बीच सड़क पेशाब करने को लेकर पीटा गया था। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 7 सितंबर को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शास्त्री नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर हितेंद्र श्रीवास्तव और विजय नगर निवासी कुशल श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। वहीं, कल्याणपुर निवासी अश्विनी ने कोर्ट में सरेंडर किया था। आरोपियों को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ बिठूर निवासी हिस्ट्रीशीटर संजय चौहान उर्फ संजय ढाबा को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गुस्से में कारोबारी के साथ मारपीट की गई थी। उन्हें अंदाजा नहीं था कि मारपीट के दौरान कारोबारी की मौत हो जाएगी। काकादेव इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने शुक्रवार को हितेंद्र और कुशल को 9 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिया था। उनकी निशानदेही पर डबल पुलिया के पास झाड़ियों से हत्या में इस्तेमाल हॉकी और डंडा बरामद किया गया। आरोपियों ने अवनीश के कहने पर वीडियो बनाने की बात कही पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने अवनीश दीक्षित का नाम लिया। आरोपियों का कहना था कि अवनीश के कहने पर उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए एक वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया था। आरोपियों ने यह भी बताया कि संजय चौहान उर्फ संजय ढाबा के अवनीश दीक्षित से संबंध थे। हालांकि, इस संबंध में पुलिस अवनीश का बयान दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। मामले में पुलिस ने अवनीश दीक्षित को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। इसके जवाब में उन्होंने बीमारी का हवाला दिया। पुलिस ने उनका जवाब जीडी में दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवनीश को दोबारा नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद उनका बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फैजुल्लागंज पूरा इलाका जलमग्न, 3 लाख लोगों ने घर छोड़े:पीने के लिए पानी नहीं, बच्चे-मवेशी सब भूखे; जलभराव में 3km पैदल ले जा रहे अर्थी
    Next Article
    समान काम के लिए समान वेतन की मांग:CMO कार्यालय के बाहर एएनएम का धरना, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment