Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में गंवाए ₹73,598 रुपए वापस:लिमिट बढ़ाने के झांसे में फंसे पीड़ित को मूल खाते में रकम लौटा दी; सतर्क रहने की सलाह

    8 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र साइबर क्राइम पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर हुई धोखाधड़ी के मामले में पीड़ित को बड़ी राहत दी है। पुलिस ने साइबर ठगी में गंवाई ₹73,598 की धनराशि पीड़ित सौरभ मौर्या के मूल खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी। यह घटना 17 मार्च 2026 को हुई, जब रॉबर्ट्सगंज निवासी सौरभ मौर्या, पुत्र संजय कुमार मौर्या, को अज्ञात साइबर अपराधियों ने निशाना बनाया। अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर उनसे ₹75,428 की ठगी की। पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साइबर टीम ने की त्वरित कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश पर साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी विश्लेषण और संबंधित बैंक व संस्था से ई-मेल पत्राचार करके जांच शुरू की। इस त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप ₹73,598 पीड़ित के मूल खाते में वापस आ गए। साइबर अपराध से सतर्क रहने की सलाह पुलिस अधिक्षक ने लोगों से चेतावनी दी कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर स्वयं को बैंक अधिकारी बताने वाले व्यक्ति पर विश्वास न करें। क्रेडिट कार्ड की OTP, CVV, PIN, नंबर और एक्सपायरी डेट जैसी गोपनीय जानकारी कभी साझा न करें। आधिकारिक चैनलों का ही उपयोग करें किसी भी अज्ञात लिंक या ऐप पर क्लिक करने से बचें। बैंक से संबंधित कार्य केवल आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या शाखा के माध्यम से करें। मोबाइल और ईमेल पर आने वाले ट्रांजेक्शन अलर्ट नियमित जांचें और संदेह होने पर तुरंत बैंक कस्टमर केयर से संपर्क करें। किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें और www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में किसानों और ट्रांसपोर्टर में तीखी नोकझोंक:RDF कचरे से भरे ट्रक को रोकने पर झगड़ा, बोले- ‘किसी की मां में दम नहीं रोक ले’
    Next Article
    विंध्याचल धाम में दिल्ली की महिला श्रद्धालु की मौत:दर्शन के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत, परिजन पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment