Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में किसानों और ट्रांसपोर्टर में तीखी नोकझोंक:RDF कचरे से भरे ट्रक को रोकने पर झगड़ा, बोले- ‘किसी की मां में दम नहीं रोक ले’

    10 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित चांदपुर पेट्रोल पंप पर RDF कचरे से भरे ट्रक को रोकने के दौरान किसानों, ग्रामीणों और भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं की ट्रांसपोर्टर्स से तीखी बहस हो गई। रविवार को मामला तब बढ़ गया जब ग्रामीणों ने ट्रक रोकने का प्रयास किया। चालक की सूचना पर कुछ ट्रांसपोर्टर मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते बातचीत तीखी बहस में बदल गई। एक ट्रांसपोर्टर आक्रोशित हो गया और खुलेआम किसानों से बोला, “ऐसे किसान 360 देखे हैं हमने, किसी की मां में दम नहीं जो इसे रोक ले… ये ट्रक जाकर रहेगा।” भाकियू कार्यकर्ताओं पर तंज और आपत्तिजनक टिप्पणी इसी दौरान उसने भाकियू कार्यकर्ताओं पर भी तंज कसते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा, “पूछंडा कमर पर रखेंगे और चल देंगे।” दोनों पक्षों के बीच घंटों तक हॉट टॉक और खींचतान जारी रही। ग्रामीणों और किसानों का कहना है कि दिल्ली से लाया गया RDF कचरा पेपर मिलों में जलाया जा रहा है, जिससे इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। वे इस कारण ट्रकों को रोकने पर अड़े हुए हैं। ट्रांसपोर्टर का पक्ष ट्रांसपोर्टर का कहना था कि उनका काम केवल माल पहुंचाना है। अगर विरोध करना है तो पेपर मिलों और कंपनियों का किया जाए, जो कचरे को मंगवाकर जलाती हैं। किसानों ने इस तर्क को खारिज कर दिया। दोनों पक्षों के बीच घंटों बहस और खींचतान चलती रही। ग्रामीणों ने साफ कहा कि आगे भी कचरे से भरे ट्रकों को इसी तरह रोका जाएगा। वायरल वीडियो ने विवाद को और बढ़ा दिया है और यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी हुई:आसमान में काले बादल छाए, 48 घंटे तक ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी में गंवाए ₹73,598 रुपए वापस:लिमिट बढ़ाने के झांसे में फंसे पीड़ित को मूल खाते में रकम लौटा दी; सतर्क रहने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment