Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्ज में डूबे इकलौते बेटे ने जहर खाया:झांसी में दम तोड़ा, 5 लाख का कर्ज था, 3 लोग परेशान कर रहे थे

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी से सटे मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कर्ज में डूबे इकलौते बेटे ने जहर खा लिया। परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। 3 लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। दोस्त को फोन कर बताया मृतक का नाम संघर्ष उर्फ अमन भार्गव (27) पुत्र हेमंत भार्गव था। वह शिवपुरी के दिनारा का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि अमन खेती किसानी करता था। उसने तीन लोगों ने 5 लाख रुपए कर्ज लिया था। अब वे लोग पैसे के लिए अमन को परेशान कर रहे थे। रविवार को डाक बंगला के पास अमन ने जहर खा लिया। इसके बाद अपने दोस्त को फोन कर जानकारी दी। तब परिजन मौके पर पहुंचे और अमन को दिनारा के सरकारी अस्पताल में ले गए। वहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई। अमन की मौत के बाद घर में मातम छाया है। अमन अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी शादी 4 साल पहले शिवानी से हुई थी। अमन का तीन साल का एक बेटा है। अमन से छोटी बहन की भी शादी हो चुकी है। पिता ने कहा कि तलाशी के दौरान अमन की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कर्ज के लिए परेशान करने की बात लिखी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई स्टेशन पर सांसद ने खामियां पाईं:ट्रेनों के ठहराव और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
    Next Article
    गोरखपुर में दिन में अंधेरा छाया:सुबह से धूप खिली थी, दोपहर में मौसम बदला; गरज के साथ तेज बारिश हुई,

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment