Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्ज से बचने के लिए व्यापारी लूट की साजिश रची:खुद को बंधक बनाकर पुलिस को दी झूठी सूचना, आरोपी को जेल भेजा

    2 hours ago

    2

    0

    कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में लूट की झूठी कहानी रचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार शाम पूरे मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया कि वादी ने कर्ज के दबाव से बचने के लिए खुद ही फर्जी लूट की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 2 मई को दी थी लूट की सूचना पुलिस के अनुसार, वादी विमल कुमार ने 2 मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर नगदी और सोने की चेन लूट ली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। CCTV और सर्विलांस से खुली पोल जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसमें पता चला कि घटना संदिग्ध है और वादी के बयान में कई विरोधाभास हैं। कर्ज से बचने के लिए रची साजिश पूछताछ में विमल कुमार ने कबूल किया कि उसने कर्ज से बचने के लिए यह कहानी बनाई थी। अरविंद यादव से करीब ₹50 हजार उधार लिया था कुल करीब ₹6.5 लाख का कर्ज था पैसा लौटाने के दबाव में फर्जी लूट की कहानी बनाई। आरोपी ने बताया कि पैसे न लौटाने के इरादे से उसने खुद को बंधक बनाने और लूट की झूठी कहानी गढ़कर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने पत्रकार वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी और बताया कि पुलिस हर पहलू की जांच के बाद ही सच्चाई तक पहुंची।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा हार्ट इंस्टीट्यूट में मिली अनियमितता:अधिकृत डॉक्टर की जगह अन्य कर रहा था जांच, अल्ट्रासाउंड मशीन सील
    Next Article
    बांदा में नाबालिग से कुकर्म के दोषी को उम्रकैद:कोर्ट ने 16 हजार का लगाया जुर्माना, 5 साल बाद आया फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment