Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर अमित मिश्रा की मॉडल पत्नी ने किया केस:बोलीं-कई लड़कियों से अफेयर, दहेज की डिमांड को लेकर प्रताड़ना; 1 करोड़ हर्जाना मांगा

    14 hours ago

    1

    0

    कानपुर कोर्ट में क्रिकेटर अमित मिश्रा की पत्नी ने सोमवार को उनके खिलाफ केस दाखिल किया है। उनका आरोप है कि पति क्रिकेटर अमित मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती फिर प्यार के बाद लव मैरिज की थी, लेकिन शादी के बाद दहेज के लिए क्रिकेटर और उनका परिवार प्रताड़ित करने लगा। प्रताड़ना के चलते वह सुसाइड का भी प्रयास कर चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने गुजारा भत्ता, सेटेलमेंट के नाम पर 1 करोड़ रुपए का केस दाखिल किया था। अब थाने में सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट के जरिए कंपलेंट केस दाखिल किया है। पुलिस के सुनवाई नहीं करने पर कोर्ट में दाखिल किया क्रिकेटर के खिलाफ केस फीलखाना थाना क्षेत्र के बिरहाना रोड में रहने वालीं 35 साल की गरिमा तिवारी ने बताया कि 2019 में कानपुर के ही आरबीआई कॉलोनी किदवई नगर निवासी क्रिकेटर अमित मिश्रा ने इंस्टाग्राम के जरिए उनसे दोस्ती की थी। वह भले ही कानपुर में रहती थीं, लेकिन मुंबई में मॉडलिंग करती थीं। अमित मिश्रा ने उनसे इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती और फिर कुछ दिन में दोनों के बीच नजदीकियां और बढ़ गईं और लव मैरिज करने का फैसला लेते हुए सात जन्मों तक साथ जीने और मरने का वादा किया। करीब ढाई से तीन साल तक चले अफेयर के बाद दोनों ने 26 अप्रैल 2021 को लवमैरिज कर ली। आरोप है कि शादी 2019 में शादी के बाद से ही दहेज को लेकर पति अमित और ससुरालियों में सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकांत मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा, ननद स्वाती मिश्रा छोटी-छोटी बातों पर कमेंट करना शुरू किया। इसके बाद दहेज में हांडा सिटी कार और 10 लाख रुपए की डिमांड करते हुए प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान मेरे माता-पिता ने 2.50 लाख रुपए का इंतजाम करके दिया, लेकिन डिमांड लगातार बढ़ती चली गई। शराब पीकर अमित मारपीट करता और भूखा रखता था। इतना ही नहीं गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पति बीमारी में भी उनके साथ जबरन सेक्स करता था। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर देता था। मेंटर टॉचर करता था। इतना ही नहीं मॉडलिंग से जो भी कमाई होती थी ससुराल वाले उसे छीन लेते थे। कई बार खाते में भी रुपए ट्रांसफर कराए हैं। एडवोकेट करीम अहमद ने बताया कि पीड़िता ने फीलखाना थाना, एसीपी ऑफिस और डीसीपी के साथ ही पुलिस कमिश्नर से मिलकर मामले में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन क्रिकेटर के रसूख के चलते उनकी एफआईआर नहीं दर्ज हो सकी। इस वजह से उन्होंने अब मामले में कोर्ट के जरिए सोमवार को कंप्लेन केस दाखिल किया है। कई लड़कियों से संबंध का लगाया आरोप पत्नी गरिमा ने बताया कि आरोपी क्रिकेटर अमित मिश्रा शादी के बाद भी लगातार कई लड़कियों के संपर्क में है। वह उनके सामने ही लड़कियों को फोन पर बात करता और चैट करता था। उसने एक दो नहीं कई लड़कियों के संपर्क में है और उनको भी शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीसीएसयू के ललित कला विभाग में रचनात्मक आयोजन:बच्चों के चित्र बनाकर छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता,कला का अनोखा प्रदर्शन
    Next Article
    एटा में रोडवेज बस ने महिला को रौंदा:शादी से लौट रही 28 वर्षीय प्रीति की घटनास्थल पर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment