Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीसीएसयू के ललित कला विभाग में रचनात्मक आयोजन:बच्चों के चित्र बनाकर छात्रों ने दिखाई रचनात्मकता,कला का अनोखा प्रदर्शन

    12 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में सोमवार को एक अनोखा रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभाग के विद्यार्थियों ने बच्चों को सामने बैठाकर उनके चित्र बनाए। बच्चों के मासूम चेहरे और भावों को कागज पर उतारते हुए छात्रों ने अपनी कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने अलग-अलग शैली में बच्चों के पोर्ट्रेट तैयार किए। किसी ने पेंसिल स्केच बनाया तो किसी ने शेडिंग और फाइन लाइन के जरिए बच्चों के चेहरे की मासूमियत को उकेरा। तैयार हुए चित्रों को देखकर वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित नजर आए। ललित कला विभाग के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी कला की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों की रचनात्मकता को निखारने के साथ-साथ कला के माध्यम से मानवीय भावनाओं को अभिव्यक्त करने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम के अंत में बच्चों और विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑफर-लेटर मिल नहीं रहा, हम शादी नहीं कर पा रहे:लखनऊ पहुंचे शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, कहा- 13 साल से कर रहे इंतजार
    Next Article
    क्रिकेटर अमित मिश्रा की मॉडल पत्नी ने किया केस:बोलीं-कई लड़कियों से अफेयर, दहेज की डिमांड को लेकर प्रताड़ना; 1 करोड़ हर्जाना मांगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment