Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर कुलदीप यादव वंशिका संग मसूरी में 7 फेरे लेंगे:14 मार्च को शादी, 17 को लखनऊ में रिसेप्शन; CM योगी को दिया न्योता

    4 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ शादी करने जा रहे हैं। दोनों 14 मार्च को उत्तराखंड के मसूरी में सात फेरे लेंगे। तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। इस बीच, सोमवार को कुलदीप के पिता राम सिंह यादव ने लखनऊ में CM योगी को शादी का न्योता दिया। कुलदीप और वंशिका ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह, प्रिया सरोज समेत कई करीबी लोग शामिल हुए थे। पहले दोनों शादी नवंबर 2025 में तय हुई थी, लेकिन भारतीय टीम के व्यस्त शेड्यूल और टी20 विश्व कप की तैयारियों की वजह से तारीख आगे बढ़ा दी गई। अब विश्व कप चैंपियन बनने के बाद कुलदीप नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। कुलदीप के कोच और पारिवारिक मित्र कपिल देव पांडेय ने बताया- शादी की रस्में 13 मार्च से शुरू होंगी। इस दिन हल्दी और मेहंदी का कार्यक्रम होगा। शादी के बाद लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन दिया जाएगा। इसमें जाने-माने क्रिकेटर्स, बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां और यूपी के दिग्गज राजनेता शामिल होंगे। टी20 वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा थे कुलदीप कुलदीप- वंशिका की लव स्टोरी के बारे में जानिए- बचपन के दोस्त, धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली: कुलदीप की होने वाली पत्नी वंशिका कानपुर के श्याम नगर की रहने वाली हैं। पढ़ाई भी कानपुर से ही की है। वर्तमान में LIC में कार्यरत हैं। कुलदीप यादव लाल बंगले इलाके में रहते हैं। दोनों के घर के बीच दूरी सिर्फ 3 किलोमीटर है। दोनों बचपन के दोस्त हैं। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। कुलदीप ने कहा था- वंशिका उनके लिए खास: कुलदीप ने साल 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि वह किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से शादी नहीं करेंगे। उनकी पत्नी ऐसी होगी, जो परिवार का ध्यान रख सके। वंशिका के बारे में बात करते हुए कुलदीप ने बताया था कि उनकी जिंदगी में उनके लिए खास जगह है। उनका रिश्ता बहुत पुराना है। अब कुलदीप-वंशिका की रिंग सेरेमनी की तस्वीरें- पिता की वजह से क्रिकेटर बने कुलदीप यादव कुलदीप का जन्म यूपी के उन्नाव जिले के एक गांव में हुआ था। पिता ईंट-भट्‌ठा चलाते थे। उन्हें क्रिकेट का जबरदस्त शौक था। वो जब भी मैच का प्रसारण होता, तो टीवी पर देखना भी नहीं भूलते थे। 14 दिसंबर, 1994 को कुलदीप यादव का जन्म हुआ, तो पिता ने उन्हें क्रिकेटर बनाने का ही सोचा। कुलदीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मुझे ये खेल बिल्कुल पसंद नहीं था। बस फ्रेंड्स के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलता था। मैं पढ़ाई में काफी अच्छा था। आज पिता की मेहनत की वजह से इंडियन क्रिकेट के करिश्माई ऑफ स्पिनर हैं। ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव को 18 साल पुराना हेलिकॉप्टर मिला:3 साल से मरम्मत तक नहीं हुई; अखिलेश बोले- नया वाला मिलना चाहिए डिप्टी सीएम केशव मौर्य के जिस हेलिकॉप्टर की 7 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई, वह 18 साल पुराना है। यही नहीं, उसकी 3 साल से मरम्मत भी नहीं हुई है। नागरिक उड्डयन विभाग के अफसरों ने दैनिक भास्कर को यह जानकारी दी। दरअसल, 8 सालों में केशव मौर्य के हेलिकॉप्टर की चौथी बार इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इसके चलते सवाल उठने लगे थे कि हेलिकॉप्टर की आखिरी बार तकनीकी जांच कब हुई थी? उड़ान भरने से पहले तकनीकी दिक्कत क्यों पकड़ में नहीं आई? पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'योगी की मां हमारी भी मां', अविमुक्तेश्वरानंद बोले- मजहब के लोग अपने मौलाना को समझाएं
    Next Article
    टीम इंडिया के खिलाफ 22 साल के अंग्रेज बल्लेबाज ने मचाया था कोहराम, अब बना कप्तान

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment