Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pakistan में फटा पेट्रोल बम, स्कूल-कॉलेज बंद, शहबाज-मुनीर की सांसे अटकी

    3 hours from now

    1

    0

    ईरान के साथ जारी अमेरिका इजराइल युद्ध ने रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान में हाहाकार मचा दिया है। दरअसल खाड़ी क्षेत्र में पसरे तनाव का असर पेट्रोल सप्लाई पर पड़ा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की भयानक किल्लत हो गई है। कहा जा सकता है कि पेट्रोल बम फटा है। सरकार ने तुरंत प्रभाव से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹55 का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने कई तरह के खर्चों की कटौती योजना का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए ऐलान किया कि सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे। हफ्ते में सिर्फ चार दिन दफातर खुलेंगे। तेल की बचत के लिए हफ्ते में एक इजाफी छुट्टी दी जा रही है।इसे भी पढ़ें: ईरानी हमलों से दहला Saudi Arabia! रक्षा मंत्री खालिद बिन सलमान ने पाक आर्मी चीफ से की मुलाकात, क्या युद्ध में कूदेगा पाकिस्तान?मगर इसका असर बैंकों पर नहीं होगा। तमाम स्कूलों को रवा हफ्ते के आखिर से दो हफ्तों की छुट्टियां दी जा रही हैं और हायर एजुकेशन के तमाम इदारों में फरी तौर पर ऑनलाइन क्लासों का आगाज किया जा रहा है। पाकिस्तान में अब 2 महीने तक सरकारी गाड़ियों को 50% कम ईंधन मिलेगा। सरकारी दफ्तरों में आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। तमाम स्कूल दो हफ्ते तक बंद रहेंगे और सभी उच्च शिक्षा संस्थान ऑनलाइन कक्षाएं तत्काल शुरू करेंगे। पाकिस्तान में आलम यह है कि कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके हैं। कुछ पेट्रोल पंपों पर इतने ही पेट्रोल बचे थे कि वे सिर्फ एक से डेढ़ घंटे ही चल पाते। दो-ती दिन से पेट्रोल नहीं आए। शॉर्टेज हुई है हमारे तकरीबन आधा पंप यानी कि बंद हो चुका है पेट्रोल बिल्कुल खत्म हो गया और हमारे पास जितना कुछ स्टॉक पड़ा है यह तकरीबन कोई डेढ़ डेढ़ दो घंटा और चल सकता है और पीछे से कोई कंफर्म नहीं है कि अभी तक कोई सप्लाई आनी है कि नहीं आनी है। इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan में Petrol और Diesel 55 रुपये महंगा होकर 335 रुपये लीटर हुआ, जनता में मचा हाहाकारपेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने किया। लेवी के अंदर रद्दोबदल करके जो फैसला किया है वो ये है कि हम ₹55 दोनों ईंधनों के अंदर पेट्रोल के अंदर भी डीजल के अंदर भी कीमत को बढ़ाने जा रहे हैं। कीमतों की रद्दोबदल की जो फ्रीक्वेंसी भी है क्योंकि उसमें बहुत ज्यादा तब्दीली डेली बेसिस के ऊपर आ रही है। उसको भी हम वीकली बिना के ऊपर रिव्यू करेंगे और इस निजाम को आगे चलाते हुए लोगों के लिए ईंधन की फरहामी को यकीनी बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। पेट्रोल डीजल की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब तकरीबन ₹335.86 प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल ₹321.70 प्रति लीटर। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    China का 141 पन्नों वाला मास्टरप्लान, बिना गोली चलाए US के F-35 जेट्स को जमीन पर ला देगा
    Next Article
    लोकसभा में स्पीकर बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश:50 से ज्यादा सांसदों ने पक्ष में वोट किया, सदन में 10 घंटे बहस होगी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment