Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लेखक के बेटे का संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:रायबरेली को कोरिहर में पेड़ से लटका मिला शव, सोमवार रात से था लापता

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पूरे कोइली मजरे बास गांव निवासी रज्जन लोधी के पुत्र राजू उर्फ राघवेंद्र लोधी के रूप में हुई है। रज्जन लोधी क्षेत्र में बैनामा लेखक के रूप में जाने जाते हैं। युवक का शव गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में चिलवल के पेड़ से रस्सी के फंदे के सहारे लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, राघवेंद्र लोधी सोमवार रात करीब 9 बजे रायबरेली शहर से अपने घर के लिए निकले थे, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने पहले अपने स्तर पर उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। सूचना मिलते ही गुरबक्शगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में गुरबक्शगंज थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टाटा मैजिक की टक्कर से किसान की मौत:देवरिया में बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    बस्ती में गैस सिलेंडर सिर पर उठाकर भागे उपभोक्ता:महिलाएं और बच्चे भी शामिल, किल्लत की अफवाहों के बाद बिना जरूरत खरीद रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment