Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिकेटर मो. शमी के भाई पर रेप का आरोप:लखनऊ की महिला बोली- IPL में सेलेक्शन के बाद शादी का वादा किया था

    3 hours ago

    1

    0

    ‘मोहम्मद कैफ ने मुझसे शादी का वादा करके कई बार शारीरिक संबंध बनाए। शादी का भरोसा मिलने पर मैंने अपनी नौकरी तक छोड़ दी। मैं जब भी शादी की बात करती तो मुझे बुलाता और फिर से शारीरिक संबंध बनाता। अब मैं न्याय के लिए लड़ रही हूं। वह अपनी पहुंच और ओहदे से मेरी आवाज को दबा नहीं सकता।’ ये आरोप लखनऊ की एक महिला ने क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई मोहम्मद कैफ पर लगाए हैं। महिला ने बताया- मैंने रिलेशन में आने से पहले स्पष्ट किया था कि तलाकशुदा हूं और एक बेटा भी है। इस पर मोहम्मद कैफ ने कहा था कि तुम्हारे अतीत और बेटे से कोई आपत्ति नहीं है। मैं तुम्हीं से शादी करूंगा। उसके कहने पर मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी। मैं दिल्ली की एयरलाइन कंपनी में केबिन क्रू की नौकरी करती थी। यात्रा के दौरान फ्लाइट में मुलाकात होती थी। करीबी बढ़ने लगी तो मैंने उसे शादी का वादा याद दिलाया। उसके बाद वह जिस भी शहर में होता, वहां मुझे बुला लेता। कई दिनों तक संबंध बनाता। महिला ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- मोहम्मद कैफ ने लखनऊ, दिल्ली और कोलकाता में कई महीने तक मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसने जब मेरा फोन उठाना बंद किया तो मैंने उसके बड़े भाई मोहम्मद हसीब से बात की। उसने पहले कहा कि कैफ से बात करके बताएगा। उसके बाद वह भी धमकी देने लगा कि जहां मन हो शिकायत कर दो। कुछ नहीं कर पाओगी। महिला ने 31 अगस्त को लखनऊ के आशियाना थाने और 2 सितंबर को विभूतिखंड थाने में तहरीर दी थी। केस दर्ज नहीं होने पर वह 5 सितंबर को DCP ईस्ट के ऑफिस पहुंचीं। वहां शिकायत देकर उन्होंने मोहम्मद कैफ के खिलाफ FIR दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। 2023 में हुई थी पहली मुलाकात महिला ने दैनिक भास्कर से बताया- 2020 में इंस्टाग्राम पर मोहम्मद कैफ से मेरा परिचय हुआ था। तब वह घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलता था। अगस्त 2023 में उसने मुझसे शादी करने की इच्छा जताई। मैंने तलाकशुदा होने के बारे में बताया तो उसने कहा कि बीते समय से कोई आपत्ति नहीं है। 11 सितंबर 2023 को हमारी पहली मुलाकात गाजियाबाद में हुई। उसके बाद हम मिलते रहे। दिल्ली में खेलने के दौरान कई बार मुझे होटलों में बुलाया। मैं दिल्ली में कई दिनों तक साथ रही। उसके कुछ महीने बाद मैंने शादी के लिए याद दिलाया तो उसने कोलकाता बुला लिया। वहां एक होटल में मेरे साथ संबंध बनाए। लखनऊ के होटल हयात में बुलाया, IPL ऑक्शन के बाद शादी की बात कही महिला ने आरोप लगाया कि क्रिकेटर ने IPL ऑक्शन के बाद शादी करने की बात कही थी। उसने इसके लिए कुरान की कसम भी खाई थी। 11 अक्टूबर 2024 में बंगाल की रणजी टीम लखनऊ आई थी। मोहम्मद कैफ भी टीम के साथ आया था। यहां भी उसने मुझे गोमतीनगर के होटल हयात बुलाकर मेरे साथ संबंध बनाए। आज मोहम्मद कैफ और उनके बड़े भाई मुझे धमकियां दे रहे हैं। मेरी शिकायत किसी थाने में दर्ज नहीं की जा रही है। अगर मैं आज सड़कों पर खड़ी होकर आवाज उठा रही हूं तो मेरे साथ गलत हुआ है तभी ऐसा कर रही हूं। मेरा पुलिस से कहना है कि मेरी शिकायत दर्ज की जाए। जांच में अगर मैं दोषी मिलूं तो मुझे भी दंड मिले। बोली- शादी के भरोसे पर नौकरी छोड़ दी महिला ने कहा- वह उस समय दिल्ली की एक एयरलाइन कंपनी में केबिन क्रू के तौर पर काम करती थी। उसका आरोप है कि क्रिकेटर ने उससे नौकरी छोड़ने के लिए कहा और शादी का भरोसा दिया। महिला का दावा है कि क्रिकेटर की बात पर भरोसा करके उसने नौकरी छोड़ दी। इसके बाद भी शादी नहीं हुई। दिसंबर 2025 में IPL ऑक्शन के बाद शादी की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जनवरी 2026 में उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो क्रिकेटर ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। बातचीत भी बंद कर दी। पॉडकास्ट में आरोप लगा तो कोलकाता बुलाया महिला ने बताया- मोहम्मद कैफ से शादी के बारे में उसके बड़े भाई मोहम्मद हसीब से कहा तो उन्होंने पहले कहा कि कैफ से बात करके बताएंगे। बाद में मुझे ही हनी ट्रैपर कहने लगे। लगातार परेशान होने के बाद मैंने 29 अप्रैल 2026 को एक स्पोर्ट्स चैनल पर अपनी आपबीती सुनाई। चैनल के पॉडकास्ट के 10 दिन बाद 9 मई को मोहम्मद कैफ ने मुझे फोन किया और पॉडकास्ट हटवाने के लिए कहा। उसने परिवार से बात कर शादी का भरोसा दिया। मुझे दोबारा कोलकाता बुलाया। वहां फिर शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए गए। अमरोहा बुलाकर ऊपर तक पहुंच की धमकी दी मोहम्मद कैफ ने 18 मई को उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। अगले दिन 19 मई को उसे अमरोहा में एक व्यक्ति के घर शादी की बातचीत के लिए बुलाया गया। वहां कैफ के बड़े भाई, उसकी मां और अन्य लोग मौजूद थे। बातचीत के दौरान उसे धमकाया गया। बड़े भाई हसीब ने कहा कि उनकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। वह उन लोगों का कुछ नहीं बिगाड़ सकती। महिला ने बताया- 30 मई को मैंने कैफ को अमरोहा वाली पूरी घटना की जानकारी दी। उसने मदद नहीं की और शादी से इन्कार भी कर दिया। इन घटनाओं के चलते वह मानसिक रूप से काफी परेशान हुई। थाने-थाने घूमने के बाद उच्चाधिकारियों को गुहार लगाई पीड़िता का कहना है कि वह पहले आशियाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहती थी। इसलिए उसने आशियाना थाने में तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कहा कि यह उनके क्षेत्राधिकार का मामला नहीं है। इसके बाद उसने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी, क्योंकि जिस होटल में वह क्रिकेटर के साथ रुकी थी, वह विभूतिखंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। दोनों थानों पर सुनवाई नहीं होने के बाद महिला ने DCP ईस्ट, लखनऊ को तहरीर दी। उनकी तहरीर के बाद पूरे मामले की जांच ACP विभूतिखंड को सौंप दी गई है। महिला ने इस पूरे मामले में अपने बयान दर्ज करा दिए हैं। ……………………. यह खबर भी पढ़िए- युवक की सरेआम हत्या, हत्यारोपी के घर चला बुलडोजर : मेरठ में बेटे की लाश सड़क पर लेकर बैठे घरवाले, 4 महीने पहले हुई थी शादी मेरठ में 22 साल के युवक नितिन नागर की हत्या के बाद जमकर हंगामा हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद शनिवार सुबह शव जैसे ही घर पहुंचा, इकलौते बेटे को देख पिता की तबीयत बिगड़ गई। पत्नी रो-रोकर बेसुध हो गई। सुबह 7 बजे से परिजनों के साथ 500 लोगों ने हस्तिनापुर के गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों के घर पर बुलडोजर नहीं चलता या उनका एनकाउंटर नहीं होता, वे यहां से नहीं हटेंगे। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाउंसर बोली- लॉरेंस बिश्नोई को गलत बोला तो मार डालूंगी:वह मेरा पति है; शामली के जाट नेता को धमकी दी थी, जयपुर से अरेस्ट किया
    Next Article
    लखनऊ में बेगम के अंदाज में दिखीं मलाइका अरोड़ा:चिकन की ड्रेस पहनकर रैंप पर चलीं, लखनवी अंदाज में आदाब किया...VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment