Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाउंसर बोली- लॉरेंस बिश्नोई को गलत बोला तो मार डालूंगी:वह मेरा पति है; शामली के जाट नेता को धमकी दी थी, जयपुर से अरेस्ट किया

    2 hours ago

    1

    0

    शामली में खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर जान से मारने की धमकी देने वाली महिला को पुलिस ने जयपुर से गिरफ्तार किया है। महिला ने 7 सितंबर को अखिल भारतीय जाट महासभा के यूथ विंग के शामली जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी और यू-ट्यूबर नीरज शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी दी थी। शनिवार को यूपी पुलिस महिला को जयपुर से शामली लेकर आई। उसकी पहचान बिहार के बक्सर की रहने वाली बिंदू देवी के रूप में हुई है। वह जयपुर में बाउंसर का काम करती है। उसने अपने हाथ पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम का टैटू भी बनवा रखा है। बिंदू देवी ने कहा- मैं 8 साल से लॉरेंस बिश्नोई को अपना पति मानती हूं। मैं उससे कभी नहीं मिली हूं। जब भी मौका मिलेगा, उससे मिलूंगी। मैं उसका जन्म-जन्म तक इंतजार करूंगी। अगर उसे किसी ने गलत बोला तो बदला लूंगी। जानिए पूरा मामला... शामली के रहने वाले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की 2 सितंबर को तेरहवीं थी। श्रद्धांजलि देने जाट महासभा के यूथ विंग के जिलाध्यक्ष मुकुल चौधरी भी पहुंचे थे। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग को लेकर टिप्पणी की थी। इस वीडियो को यू-ट्यूबर नीरज शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया था। इसके बाद जयपुर में रहने वाली बाउंसर बिंदु देवी ने फेसबुक पर कमेंट कर नीरज का नंबर लिया। उसने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ खबर चलाने को लेकर फोन पर मुकुल चौधरी और नीरज शर्मा को जान से मारने की धमकी दी। जयपुर से गिरफ्तार किया यूट्यूबर नीरज शर्मा और मुकुल चौधरी ने 9 सितंबर को शामली के एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया। महिला की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस की एक टीम जयपुर के करतारपुर पहुंची। वहां से महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे 12 सितंबर को शामली लेकर आई। बिहार की रहने वाली है बिंदु, 5 बच्चों की मां एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बिंदू देवी मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली है। पति से 8 साल पहले तलाक होने के बाद वह जयपुर में रह रही थी। वह एक सिक्योरिटी एजेंसी के लिए बाउंसर का काम करती थी। उसकी चार बेटियां और एक बेटा है। पुलिस ने महिला के पास से वह मोबाइल फोन भी बरामद किया है, जिससे धमकी दी गई थी। पुलिस के सामने बोली- लॉरेंस को गलत बोला तो सबक सिखाऊंगी महिला ने पुलिस के सामने कहा- “लॉरेंस मेरा पति है। अगर उसके बारे में किसी ने कुछ गलत कहा तो मैं उसे सबक सिखाऊंगी। ये लोग (मुकुल चौधरी) भी उसके बारे में गलत बोल रहे थे। लॉरेंस पर जो आरोप लग रहे हैं, उनके सबूत नहीं हैं। लॉरेंस ने अगर अपराध किया है तो उसे सजा दो, लेकिन उसे गलत बोलने का अधिकार किसी को नहीं है।” ----------------- यह खबर भी पढ़ें… करोड़पति-ससुर की हत्या की रात बहू ने जमकर शराब पी:डेढ़ घंटे पति के साथ झूमी, कानपुर में होटल मालिक बोले- बहुत खुश लग रही थी कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की हत्या की रात बहू और बेटे ने खूब शराब पी। जिस वक्त सुपारी किलर कारोबारी की घर में हत्या कर रहे थे, उसी समय उनकी आरोपी बहू शालू पति सुब्रत के साथ लाउंज में पार्टी कर रही थी। लाउंज के मैनेजर और वेटर ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा- दोनों ने यहां करीब 5 घंटे बिताए। ड्रिंक लेने के बाद शालू करीब डेढ़ घंटे तक पति के साथ डीजे फ्लोर पर डांस करती रही। इस दौरान उसने ग्रिल्ड फिश और मटन टिक्का भी खाया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती बोलीं- मैं बीमार नहीं, बिल्कुल ठीक हूं:लंबे ट्वीट देखकर लोग भ्रम फैला रहे, इसलिए आपके सामने आई हूं
    Next Article
    क्रिकेटर मो. शमी के भाई पर रेप का आरोप:लखनऊ की महिला बोली- IPL में सेलेक्शन के बाद शादी का वादा किया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment