Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम के वायनाड में लैंडस्लाइड, 8 घायल, कई दबे:मलबा सड़क पर गिरा, टनल कंस्ट्रक्शन साइट पर हादसा

    2 hours ago

    1

    0

    केरलम के वायनाड में बारिश के बीच लैंडस्लाइड हो गई। हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। हादसा कल्लाडी स्थित मीनाक्षी ब्रिज के पास हुआ। यहां मलप्पुरम-वायनाड टनल प्रोजेक्ट के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। टनल से मिट्टी निकालकर बाहर जमा की गई थी। बारिश के चलते मिट्टी खिसक गई, जिससे पेड़ उखड़ गए और बैरिकेड भी बह गए। पुलिस, NDRF की टीम रेस्क्यू कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबा हटाने के लिए भारी मशीनों की जरूरत होगी। अधिकारियों के अनुसार, लगातार बारिश के कारण सोमवार से ही सुरंग कंस्ट्रक्शन का काम रोक दिया गया था। हादसे से जुड़ी तस्वीरें… वायनाड में पिछली 2 बड़ी लैंडस्लाइड, 400 से ज्यादा की मौत इससे पहले भी वायनाड में 30 जुलाई 2024 रात करीब 2 बजे से 4 बजे के बीच मुंडक्कई, चूरलमाला, अट्टामाला और नूलपुझा गांवों में लैंडस्लाइड हुईं थीं। इस हादसे में 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2019 में भी भारी बारिश के कारण इन्हीं इलाकों में लैंडस्लाइड हो चुकी हैं। उस हादसे में 17 लोगों की मौत हुई थी। 52 घर पूरी तरह तबाह हो गए थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर- सड़क किनारे परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, 4 की मौत:बच्चों के शव टुकड़ों में नाले में गिरे, चारों ओर मांस बिखरा, मां के दोनों पैर कटे
    Next Article
    इस बार यूरोप नहीं, एशिया बना भारतीयों की पसंद:थाईलैंड-वियतनाम-जापान की बुकिंग तेज, यूरोप की महंगी फ्लाइट्स से बदला ट्रैवल ट्रेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment