Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केरलम मिनी कूपर हादसे के बाद बोला ड्राइवर-पापा संभाल लेंगे:3 स्टूडेंट्स की मौत; बर्थडे पर मिली थी लग्जरी कार, 200km की स्पीड से चलाता था

    17 hours ago

    1

    0

    केरलम के कोच्चि में तेज रफ्तार मिनी कूपर कार की टक्कर से तीन लोगों की मौत मामले में ड्राइवर का बयान सामने आया है। चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के बाद जब उन्होंने आरोपी कार चालक सुहैल सजीव को रोका तो उसने कहा कि उसके पिता सब संभाल लेंगे। कोच्चि के नेदुम्बस्सेरी इलाके में रविवार रात मिनी कूपर कार ने स्कूटर को पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटर सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान 21 साल के इयास, देविका और गोपिका के रूप में हुई है। पुलिस ने सुहैल को गिरफ्तार किया है और उसके तीन साथियों को भी आरोपी बनाया है। पुलिस के मुताबिक, सुहैल शराब के नशे में था। ये लग्जरी कार उसकी मां ने जन्मदिन पर दी थी। उसके 200kmph से ज्यादा की रफ्तार से कार चलाने के वीडियो भी सामने आए हैं। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें… सुहैल और उसके तीनों दोस्त नशे में थे पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त कार में सुहैल के अलावा निनव, अमीर और जोएल भी मौजूद थे। सुहैल और निनव ने एर्नाकुलम के एक बार में शराब पी थी। बाद में अमीर और जोएल भी उनके साथ शामिल हो गए। दोनों एयरपोर्ट पर अपने दोस्त को लेने पहुंचे थे, लेकिन फ्लाइट में देरी होने के कारण वे सुहैल के साथ मिनी कूपर में तेज रफ्तार से घूमने निकल गए। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार दो लोग मौके से भाग गए थे। उन्हें स्थानीय पुलिस की मदद से अलप्पुझा से हिरासत में लिया गया। मामले में सुहैल मुख्य आरोपी है, जबकि निनव, अमीर और जोएल पर अपराध में मदद करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग चश्मदीद सलीम ने बताया कि हादसे के समय वे घटनास्थल के पास खड़े थे। अचानक तेज आवाज सुनाई दी। इसके बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने सड़क पर तीन लोगों को घायल हालत में पड़ा देखा। कुछ देर बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक तीनों छात्र हिल-डुल नहीं रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। सलीम के मुताबिक, हादसे के बाद लोगों ने कार को रोक लिया। इस दौरान ड्राइवर और स्थानीय लोगों के बीच बहस हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया पुलिस ने आरोपी ड्राइवर सुहैल सजीव को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के समय उसके शराब के नशे में होने की आशंका की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… केरल: फोन पर बात करने रुके, कार ने टक्कर मारी, उछलकर 50 मीटर दूर जा गिरे, 3 लोगों की मौत केरलम के त्रिशूर में एक बाइक सवार परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों तीन साल का बच्चा भी शामिल था। मृतकों की पहचान चावक्कड़ के एडक्काझियूर निवासी 35 वर्षीय मुनीर, उनकी 25 वर्षीय पत्नी सफना और उनके बेटे यामिल ऐबक के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    CJP का दिल्ली पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम:कहा- प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली तो फिर आंदोलन करेंगे; दीपके बोले- हिरासत का अधूरा वीडियो दिखाया
    Next Article
    दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश:पाकिस्तान से आए मौसमी सिस्टम का असर; लखनऊ में बाढ़, राजस्थान में ओले गिरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment