Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश:पाकिस्तान से आए मौसमी सिस्टम का असर; लखनऊ में बाढ़, राजस्थान में ओले गिरे

    22 hours ago

    1

    0

    दिल्ली और NCR के कई इलाकों में सोमवार सुबह बारिश हुई। इसकी वजह पाकिस्तान की ओर से आने वाला मौसमी सिस्टम है। मौसम विभाग के मुताबिक, पाकिस्तान के ऊपर बना सिस्टम भारत में दिल्ली-हरियाणा, हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तरी मध्य प्रदेश तक फैला है। उत्तर प्रदेश के नोएडा, गाजियाबाद और अलीगढ़ समेत 5 शहरों में बारिश हो रही है। लखनऊ में लगातार 15वें दिन भी बाढ़ का असर है। कॉलोनियों में कमर तक पानी भरा है। इससे 40 हजार से ज्यादा घर प्रभावित हैं। राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश हुई। इससे मौसम ठंडा हो गया। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले भी गिरे। उत्तराखंड के केदारनाथ और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार को बारिश-बर्फबारी हुई। नैनीताल में भारी ओले गिरे। हिमाचल प्रदेश के मनाली, चंबा और लाहौल-स्पीति में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। इससे पारा गिरा और ठंड बढ़ी है। नेपाल में गंडकी नदी में बाढ़ आने से बिहार के वाल्मीकि नगर बैराज पर पानी का बहाव बढ़ने की संभावना है। बिहार के 8 जिलों में आज बारिश हो सकती है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… बिहार: 8 जिलों में आज बारिश की चेतावनी, नेपाल में बाढ़ से खतरे का अलर्ट बिहार के पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों के 8 जिलों में आज हल्की बारिश हो सकती है। इनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और कैमूर शामिल है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें… मध्य प्रदेश: इंदौर में रिकॉर्ड 15.8° पहुंचा रात का पारा, ग्वालियर-नर्मदापुरम दिन में गर्म मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल और रीवा संभाग में रविवार को बूंदाबांदी हुई। कुछ जगहों पर बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक, सोमवार से साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) का असर खत्म हो जाएगा। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: श्रीगंगानगर में तापमान 7 डिग्री तक गिरा, कल से बारिश का अलर्ट राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से रविवार को बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बरसात हुई। बीकानेर के लूणकरणसर में ओले भी गिरे। श्रीगंगानगर, चूरू और हनुमानगढ़ में 20MM तक बरसात हुई। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: नोएडा-गाजियाबाद में बारिश, गोंडा में सपेरे के पैर में लिपटा अजगर उन्नाव में गंगा नदी उफान पर है। गली-मोहल्लों में नाव चल रही है। गोंडा में घाघरा की बाढ़ से 10 गांव प्रभावित हैं। वहीं, राजगढ़ अमीनपुर गांव में शनिवार शाम एक सांप पकड़ने वाले शख्स के पैर में अजगर लिपट गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद उसने खुद को छुड़ाया। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, चंबा का पारा 15.1°C तक लुढ़का हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में बारिश-बर्फबारी से ठंड में इजाफा हुआ है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: केदारनाथ-पिथौरागढ़ में बर्फबारी, नैनीताल में ओले गिले, 8 जिलों में अलर्ट उत्तराखंड के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ शामिल है। 3,800 मीटर और इससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: चंडीगढ़ में बारिश, पारा सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे, 48 घंटे का अलर्ट पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश के बाद मौसम बदल गया है। अब ठंड का अहसास होने लगा है। पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 4.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री नीचे पहुंच गया है। फरीदकोट में अधिकतम तापमान 31 डिग्री दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    केरलम मिनी कूपर हादसे के बाद बोला ड्राइवर-पापा संभाल लेंगे:3 स्टूडेंट्स की मौत; बर्थडे पर मिली थी लग्जरी कार, 200km की स्पीड से चलाता था
    Next Article
    महाराष्ट्र PSC पेपर लीक की जांच के लिए कमेटी बनी:तुकाराम मुंढे सेक्रेटरी नियुक्त; चेयरमैन छुट्टी पर गए, 10 दिन बाद अभ्यर्थियों का प्रदर्शन खत्म

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment