Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कार्लोस अल्काराज सिनसिनाटी ओपन से बाहर:कलाई की चोट से नाम वापस लिया, US ओपन पर भी संशय

    1 hour ago

    1

    0

    दुनिया के नंबर-2 टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज कलाई की पुरानी चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से बाहर हो गए हैं। इसके साथ ही साल के आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी सस्पेंस बढ़ गया है। अल्काराज अप्रैल के बाद से कोई प्रतियोगी मैच नहीं खेल पाए हैं। वह सिनसिनाटी ओपन में अपने खिताब का बचाव करने वाले थे, जिसे यूएस ओपन की सबसे अहम तैयारी माना जाता है। टूर्नामेंट डायरेक्टर बोले- जल्द कोर्ट पर लौटें, यही उम्मीद सिनसिनाटी ओपन के टूर्नामेंट डायरेक्टर बॉब मोरान ने आधिकारिक बयान जारी कर अल्काराज के हटने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि कार्लोस जल्द से जल्द कोर्ट पर लौटने और फिर से मुकाबले खेलने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं और भविष्य में सिनसिनाटी में उनका फिर से स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।’ फ्रेंच ओपन और विंबलडन भी नहीं खेल सके 21 साल के स्पेनिश स्टार अल्काराज ने 14 अप्रैल को बार्सिलोना ओपन में अपना आखिरी मुकाबला खेला था। उसी मैच के बाद कलाई की चोट उभरने पर उन्होंने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया। इसके बाद वह फ्रेंच ओपन और पूरा ग्रास-कोर्ट सीजन, जिसमें विंबलडन भी शामिल है, नहीं खेल सके। प्रैक्टिस से उम्मीद जगी, लेकिन फिटनेस नहीं मिली हाल ही में सोशल मीडिया पर अल्काराज की प्रैक्टिस करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि वह 11 अगस्त से शुरू होने वाले सिनसिनाटी ओपन तक फिट हो जाएंगे। हालांकि, कलाई पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें कोई जोखिम नहीं लेने की सलाह दी। US ओपन में खेलने पर भी सवाल अल्काराज का अगला लक्ष्य साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन है, जहां वह डिफेंडिंग चैंपियन हैं। हालांकि, बिना किसी वार्म-अप मैच के सीधे ग्रैंड स्लैम में उतरना आसान नहीं होगा। अगर वह समय पर पूरी तरह फिट नहीं हो पाए, तो यूएस ओपन में उनके खेलने पर भी संशय बना रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिंधु को वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में 9वीं सीड मिली:सात्विक-चिराग को 5वीं वरीयता; 17 अगस्त से नई दिल्ली में टूर्नामेंट
    Next Article
    पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों पर गिर सकती है गाज, बिना मंजूरी विदेशी लीग खेलने पर लग सकता है 2 साल का बैन

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment