Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्मचारी का शव ऑफिस के बाहर लटका मिला:पीलीभीत में भाई बोला-लड़की से बात करने पर प्रॉपर्टी डीलर ने हत्या की; आरोपी पूर्व सिपाही

    8 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस के बाहर उसके पूर्व कर्मचारी की लाश फंदे से लटकती हुई मिली। दो मंजिला ऑफिस की बाहरी फ्रंट दीवार के सहारे शव लटका हुआ था। मृतक के भाई ने प्रॉपर्टी डीलर पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि ऑफिस में जिस लड़की से उसका भाई बात करता था, उसे प्रॉपर्टी डीलर भी पसंद करता था। इसी बात को लेकर वह कई बार उसके भाई को जान से मारने की धमकी दे चुका था। विवाद के चलते प्रॉपर्टी डीलर ने नौकरी से निकाल दिया था। आरोप है कि सुबह करीब 4:30 बजे प्रॉपर्टी डीलर ने फोन करके उसे ऑफिस बुलाया, जहां उसकी हत्या कर शव को बाहर फंदे से लटका दिया गया। घटना जिला मुख्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नगर कोतवाली क्षेत्र की है। मृतक की पहचान शहर निवासी अनिल पाल के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। फुटेज में युवक ऑफिस के अंदर जाते हुए दिखाई दे रहा है, लेकिन इसके बाद अचानक कैमरा बंद हो गया। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताया है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी डीलर पहले उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही था। करीब तीन साल पहले उसने वीआरएस लेकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। उसकी पत्नी भी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही है और वर्तमान में बरेली में तैनात है। तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए... शहर के छोटा खुदागंज का रहने वाला अनिल पाल (25), देशनगर में मधुरवानी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड नामक प्रॉपर्टी डीलिंग कंपनी में काम करता था। परिजन ने बताया-कुछ दिन पहले ही नौकरी से निकाल दिया था। उसे शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि भाई की लाश ऑफिस के बाहर लटक रही। आसपास के लोग जब सड़क से गुजरे तो ऑफिस के बाहरी दीवार से सटे फंदे से एक व्यक्ति को लटकते हुए देखा। सुबह करीब 7 बजे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। युवक की पहचान कराई और परिजन को सूचना दी। पुलिस ने ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। ऑफिस के बाहर लगे एक सीसीटीवी में सुबह करीब 4:45 बजे की एक्टिविटी रिकॉर्ड है। इसमें अनिल अपनी बाइक से आते और फिर पैदल कार्यालय के अंदर जाते दिखा। इसके बाद कोई एक्टिविटी कैमरे में कैद नहीं हुई। इसके बाद अधिकतर कैमरे बंद मिले। भाई बोला-प्रॉपर्टी डीलर ने फोन कर बुलाया था बड़े भाई सुनील ने बताया- सुबह करीब 4:30 बजे कंपनी के मालिक प्रॉपर्टी डीलर का फोन आया था। उसने अनिल को तुरंत ऑफिस आने को कहा था। वह किसी बात को लेकर काफी भड़का हुआ था। अनिल बाइक लेकर ऑफिस के लिए निकल गया। उसने ही मेरे भाई की हत्या की है। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को फंदे से लटका दिया है। सीसीटीवी कैमरे भी बंद कर दिए थे। वह बेहद दबंग किस्म का व्यक्ति है। लड़की की वजह से हत्या हुई? भाई ने बताया- अनिल ऑफिस में काम करने वाली एक लड़की से काफी बात करता था। इस लड़की को प्रॉपर्टी डीलर भी पसंद करता था। प्रॉपर्टी डीलर उस लड़की से बात करने के लिए मना करता था। कई बार जान से मारने की धमकी भी दे चुका था। इसी वजह से नौकरी से उसने निकाल भी दिया था। इसके बाद भी उसकी युवती से फोन पर बात होती थी। उसको यह नागवार लगी और उसने अनिल की हत्या कर दी। यूपी पुलिस का सिपाही रह चुका आरोपी सुनील ने बताया- प्रॉपर्टी डीलर पहले यूपी पुलिस में सिपाही था। करीब तीन साल पहले ही उसने वीआरएस ले लिया था और प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था। उसकी पत्नी भी यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में बरेली में पोस्टेड है। घटना के बाद से वह फरार है। परिजनों ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। अविवाहित था अनिल, तीन भाइयों में सबसे छोटा अनिल अविवाहित था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। करीब दो साल पहले ही मधुरवानी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड में अकाउंटेंट की नौकरी पर लगा था। करीब दो सप्ताह पहले ही उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। शहर कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिजनों के आरोपों को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कॉल डिटेल्स (CDR) और मौके से मिले साक्ष्यों सहित हर पहलू पर नजर रख रही है। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… रामपुर में वकील की हत्या का LIVE VIDEO:क्लर्क ने कमर से लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर 2 गोलियां दागीं, एक खुद को भी लगी रामपुर के जिला पंचायत कार्यालय में 11 फरवरी को हत्या हो गई थी। वकील की कार्यालय के बाबू ने गोली मारकर हत्या की थी। इस पूरी घटना का गुरुवार को लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें वकील फारुख पहले बाबू असगर अली को एक-एक कर तीन थप्पड़ मारते हैं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहाबाद में सुसाइड से पहले बनाई VIDEO, बोला-गर्लफ्रेंड जिम्मेदार:भाई-भाभी शव को न छुएं; बैकग्राउंड में गाना लगाया- दिल से दुआ करना, हमारी मौत हो जाए
    Next Article
    UCG रेगुलेशन के लिए लखनऊ में पूर्व मंत्री का प्रदर्शन:स्वामी प्रसाद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, राज्यपाल को भेजी कॉपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment