Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UCG रेगुलेशन के लिए लखनऊ में पूर्व मंत्री का प्रदर्शन:स्वामी प्रसाद ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, राज्यपाल को भेजी कॉपी

    7 hours ago

    1

    0

    यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में शुक्रवार को लखनऊ के दारुल शफा के सामने पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। उनकी अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य दारुल शफा गेट नंबर-1 पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन राज्यपाल के अधिकारियों को सौंपा। इस ज्ञापन की एक कॉपी राज्यपाल को भी दी। पार्टी के कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कानून विश्वविद्यालयों में एससी, ओबीसी और अन्य वंचित वर्गों के साथ होने वाले भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से लागू किया गया है, इसलिए इसके समर्थन में आवाज उठाना जरूरी है। सरकार पर दोहरे रवैये का आरोप प्रदर्शन के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यूजीसी कानून लागू किया गया, लेकिन इसके समर्थन में आवाज उठाने वालों के साथ सख्ती बरती जा रही है। मौर्य ने आरोप लगाया कि जब कुछ सवर्ण संगठनों ने इस कानून के विरोध में प्रदर्शन किया तो सरकार का रवैया नरम रहा, जबकि कानून के समर्थन में सड़क पर उतरे एससी-ओबीसी समाज के लोगों के साथ पुलिस ने कथित रूप से कठोर व्यवहार किया। विश्वविद्यालयों में बढ़ते भेदभाव का मुद्दा उठाया स्वामी प्रसाद मौर्य ने विश्वविद्यालयों में बढ़ते भेदभाव और छात्र आत्महत्याओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए बने कानून को मजबूती से लागू किया जाना चाहिए और उसके समर्थन में खड़े लोगों को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्मचारी का शव ऑफिस के बाहर लटका मिला:पीलीभीत में भाई बोला-लड़की से बात करने पर प्रॉपर्टी डीलर ने हत्या की; आरोपी पूर्व सिपाही
    Next Article
    मुख्तार के शूटर शोएब किदवई की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर अंधाधुंध गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे दो हमलावर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment