Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रिमिनल केस में जज अपनी नैतिक सोच न थोपें:सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसला फैक्ट्स के आधार पर करें, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश रद्द किया

    21 hours ago

    1

    0

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जमानत और आपराधिक मामलों में अदालतें अपनी निजी नैतिक सोच के आधार पर फैसला नहीं कर सकतीं। फैसला कानून और मामले के तथ्यों के आधार पर होना चाहिए। जस्टिस उज्जल भुइयां और जस्टिस एएस चंद्रकुर की बेंच ने 23 सितंबर को दिए आदेश में यह बात कही। कोर्ट ने यौन शोषण के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का जमानत खारिज करने वाला फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने आरोपी को जमानत दी कोर्ट ने कहा कि आरोपी एक साल से ज्यादा समय से जेल में है और केस की सुनवाई पूरी होने में अभी समय लग सकता है। इन बातों को देखते हुए कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी। हाईकोर्ट 20 मार्च को जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि आरोपी की रिहाई से सामाजिक व्यवस्था और पीड़ित के परिवार की नैतिकता पर असर पड़ सकता है। आरोपी पर यौन शोषण का आरोप रतलाम में कन्हा उर्फ कन्हैया सिंह नाम के व्यक्ति के खिलाफ POCSO, BNS और SC/ST एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। आरोपी शादीशुदा है। वह पीड़ित परिवार के पड़ोस में किराएदार के रूप में रहता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहले पीड़ित नाबालिग लड़की की बड़ी बहन को भगाने की कोशिश की थी। इसके बाद नाबालिग लड़की ने अपनी मां को बताया कि आरोपी ने करीब एक महीने तक उसका यौन शोषण किया। इसके आधार पर उसके खिलाफ दूसरा मामला दर्ज किया गया। आरोपी 10 सितंबर 2025 से जेल में है। उसकी जमानत याचिका मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 20 मार्च 2026 को खारिज कर दी थी। वकील का तर्क- केस केवल परेशान करने के लिए आरोपी के वकील ने कहा कि यह केस पीड़ित की बड़ी बहन से आरोपी के संबंधों के कारण दर्ज कराया गया। बड़ी बेटी के साथ संबंधों को लेकर आरोपी को परेशान करने के लिए उस पर ये आरोप लगाए गए। आरोपी एक साल से जेल में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आरोपी एक साल से ज्यादा समय से जेल में है। केस की सुनवाई पूरी होने में अभी और समय लग सकता है। कोर्ट ने कहा कि इन हालात में आरोपी को जमानत दी जा सकती है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का जमानत खारिज करने वाला फैसला रद्द कर दिया। कोर्ट ने कहा कि आरोपी को 7 दिन के अंदर स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाए। इसके बाद जमानत की शर्तें पूरी होने पर उसे रिहा किया जाए। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट बोला- पटाखों पर पूरी तरह बैन नहीं:लेकिन 24 घंटे आतिशबाजी की परमिशन भी नहीं, सरकार समय तय करे सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को पटाखों पर बैन हटाने की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट ने कहा- पूरे देश में पटाखों पर बैन लगाना मुमकिन नहीं है। पूरी पाबंदी से लोगों की भावनाएं आहत होंगी। लेकिन, 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत भी नहीं दी जा सकती। पटाखे चलाने के लिए समय तय करना होगा, जिससे कि त्योहार भी मनाया जा सके और लोगों को परेशानी भी न हो। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल- कांग्रेस कैंडिडेट को मिली जमानत पर सरकार कोर्ट पहुंची:सुप्रीम कोर्ट बोला- आपकी याचिका खारिज होगी, लेकिन हम ऐसा सोमवार को करेंगे
    Next Article
    बिहार- लड़की से बदसलूकी करने वाले के घर चला बुलडोजर:प्रशासन ने 72 घंटे का दिया था समय, तीन आरोपियों के घर पहले ही गिराए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment