Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोरोना काल में एमडीएम के 3 लाख का गोलमाल:दो प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच समिति गठित

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में कोरोना काल के दौरान मिड-डे मील (एमडीएम) और राशन वितरण में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में दो प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने इस मामले में एक जांच समिति का भी गठन किया है। यह मामला कोरोना काल (वर्ष 2020-21) से जुड़ा है, जब एमडीएम के लगभग 3 लाख रुपये और राशन में बड़े पैमाने पर गोलमाल का आरोप है। शिकायत के अनुसार, प्रभारी प्रधानाध्यापक मृदुल सक्सेना और शिक्षक यतेंद्र सिंह पर एमडीएम खाते से चेक के माध्यम से पैसे निकालने का आरोप है। राजेपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुम्होर की प्रधान हिमानी सिंह ने पिछले साल 20 फरवरी को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मृदुल सक्सेना ने 2020-21 में 2 लाख 66 हजार रुपये और शिक्षक यतेंद्र सिंह ने दो बार में 40 हजार रुपये एमडीएम खाते से अपने नाम के चेक काटकर निकाले थे। जांच के दौरान दोनों शिक्षकों ने आवश्यक अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी (नगर) और खंड शिक्षा अधिकारी (बढ़पुर) ने पिछले साल 22 अगस्त को अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी थी। रिपोर्ट में वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई थी, लेकिन आरोप है कि बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के कुछ जिम्मेदारों की मिलीभगत से फाइल को दबा दिया गया था। बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने अब शिक्षक मृदुल सक्सेना और यतेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों शिक्षकों को वित्तीय अनियमितता के आरोपों के चलते निलंबित किया गया है। विभागीय जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नवाबगंज अमर सिंह राणा और खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद भारती शाक्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव पुलिस को 'ऑपरेशन कनविक्शन' में बड़ी सफलता:डेढ़ महीने में 12 अपराधियों को आजीवन कारावास, 106 को सजा
    Next Article
    बुलंदशहर में सड़क हादसे मे सिपाही-फौजी की मौत, तीसरा घायल:ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार मारी टक्कर, दोनों युवक छुट्टी पर गांव आए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment