Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव पुलिस को 'ऑपरेशन कनविक्शन' में बड़ी सफलता:डेढ़ महीने में 12 अपराधियों को आजीवन कारावास, 106 को सजा

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव पुलिस ने 'ऑपरेशन कनविक्शन' अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि इस अभियान के तहत डेढ़ माह से भी कम समय में 12 अपराधियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। यह अभियान पुलिस महानिदेशक (अभियोजन) एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य गंभीर आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को त्वरित सजा दिलाना है। एसपी सिंह ने जानकारी दी कि 1 जनवरी 2026 से 21 फरवरी 2026 तक की अवधि में कुल 103 मामलों में 118 अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय में सुनवाई पूरी कराई गई। इनमें से 12 अभियुक्तों को आजीवन कारावास की सजा मिली है। इसके अतिरिक्त, दो अभियुक्तों को 20 वर्ष या उससे अधिक की सजा सुनाई गई है। अभियान के तहत दो अभियुक्तों को 10 से 14 वर्ष की सजा, पांच अभियुक्तों को 5 से 9 वर्ष की सजा और 51 अभियुक्तों को 5 वर्ष से कम की सजा दी गई है। वहीं, 46 अभियुक्तों के मामलों में न्यायालय ने उन्हें जेल में बिताई गई अवधि को ही सजा के रूप में मान्य किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि डेढ़ से पौने दो महीने की इस अवधि में 12 अपराधियों को आजीवन कारावास और दो को 20 वर्ष से अधिक की सजा दिलाना पुलिस और अभियोजन विभाग के समन्वित प्रयासों का परिणाम है। पुलिस द्वारा विवेचना को समयबद्ध तरीके से पूरा कर साक्ष्यों को मजबूत किया जा रहा है, जिससे न्यायालय में दोष सिद्ध करना आसान हो सके। 'ऑपरेशन कनविक्शन' के तहत हत्या, दुष्कर्म, लूट और अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर प्रभावी पैरवी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने जोर देकर कहा कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति जारी रहेगी और पीड़ितों को न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अभियान के तहत लंबित मामलों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि अधिक से अधिक मामलों में दोषियों को सजा दिलाई जा सके। पुलिस प्रशासन का दावा है कि इस अभियान से अपराधियों में भय का माहौल बना है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में होलिका दहन, होली पर अलर्ट:हुड़दंग करने, जबरन रंग डालने, नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्ती
    Next Article
    कोरोना काल में एमडीएम के 3 लाख का गोलमाल:दो प्रधानाध्यापक निलंबित, विभागीय जांच समिति गठित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment