Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैराना में SP ने कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण:सुरक्षा के बंदोबस्त के लिए पुलिस को दिए दिशा-निर्देश

    21 hours ago

    1

    0

    पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के मद्देनजर कैराना नगर के कांवड़ मार्ग का रात्रि निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। गुरुवार रात लगभग 11 बजे हुए इस निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सहित पुलिस बल मौजूद रहा। उन्होंने मार्ग पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी की समीक्षा की। एसपी ने पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, शिवभक्तों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने और यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाए। नरेंद्र प्रताप सिंह ने जोर देकर कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त करने, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर बनाए रखने के आदेश दिए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश से बड़े धमाके कर रहीं डिंपल भाभी:कांवड़ियों के लिए जली इंस्पेक्टर की टॉर्च, जासूसों से डरे राय साहब
    Next Article
    मेरठ में कांवड़ियों के लिए हाईटेक शिविर:1 घंटे में 900 रोटियां बना रहीं ऑटोमैटिक मशीन, 24 घंटे मेडिकल की सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment