Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करणी सेना बोली- मौलाना की जुबान काटो, एक लाख देंगे:लखनऊ में पुतला जलाने में खुद झुलसे, मौलाना ने योगी की मां पर टिप्पणी की थी

    8 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी की मां पर टिप्पणी करने वाले मौलाना का लखनऊ में पुतला फूंका गया। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने पुतले को पहले जूते मारे। फिर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग की लपटें इतनी तेज निकलीं कि करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश और उपाध्यक्ष विकास सिंह झुलस गए। घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया। दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए। घटना हजरतगंज चौराहे की है। दरअसल, बिहार के मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने योगी की मां पर भड़काऊ बयान दिया था। इसे लेकर प्रदेशभर में विरोध-प्रदर्शन हो रहा। प्रदर्शन की 5 तस्वीरें देखिए… मौलाना की जुबान काटने वाले को 10 लाख इनाम देंगे करणी सेना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा- मौलाना की जुबान काटकर लाने वाले को हम 10 लाख रुपए इनाम देंगे। हमारे योगी जी के लिए जो शब्द बोला है, वह बेहद निंदनीय है। हम उस पर घोर आपत्ति जताते हैं। इसका जितना भी विरोध करें, कम है। योगी आदित्यनाथ एक महंत हैं। वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। कार्यकर्ता विकास ने कहा कि हमारे योगी जी के लिए मौलाना ने बहुत बुरा कहा है। इसलिए हमने उसका पुतला फूंका है। दोबारा ऐसा न हो, इसलिए हम लोग विरोध कर रहे हैं। उसको सजा मिलनी चाहिए। UP-बिहार की सरकार मौलाना को अरेस्ट करे करणी सेना के रमेश सिंह ने कहा कि बिहार और उत्तर प्रदेश सरकार उस मौलाना को गिरफ्तार करें। करणी सेना चौराहे पर इसकी गर्दन काट लेगी। हम बिहार सरकार को भी चेतावनी देते हैं कि जल्द से जल्द इसको गिरफ्तार किया जाए। ऐसे असामाजिक और कानून तोड़ने वाले लोगों की जगह सलाखों के पीछे है। कल से करणी सेना के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का बिहार जाना शुरू होगा। हम लोग किसी भी हाल में इसे छोड़ने वाले नहीं हैं। जब तक इस मौलाना अब्दुल्लाह सलीम को सजा नहीं हो जाती, तब तक हम खामोश नहीं बैठने वाले। करणी सेना पूरे देश में इसके खिलाफ आंदोलन करेगी। हमने बिगुल बजा दिया है। मौलाना ने कहा था- योगीजी की…. मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया। मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा करते हुए)। अगर किसी के पास योगीजी की… हमारे हिंदू भाई बुरा नहीं मानिएगा। आई रिस्पेक्ट योर माताजी। हम आपके अकीदे (विश्वास) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’ (मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।) ------------------ यह खबर भी पढ़ें… लखनऊ नगर आयुक्त के ऑफिस की कुर्की, इनवर्टर-सोफा बाहर निकाला:अफसर के फोन करने पर भी नहीं माने, 2.17 लाख बकाया लखनऊ नगर निगम मुख्यालय में कोर्ट के आदेश पर प्रशासन की टीम मंगलवार को कुर्की करने पहुंची। इस पर नगर निगम कार्यालय में अफरा-तफरी की स्थिति हो गई। अधिकारियों के साथ में कर्मचारियों तक के हाथ-पांव फूल गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरानी ड्रोन ने आबू धाबी की सबसे बड़ी रिफाइनरी को निशाना बनाया
    Next Article
    रिंकू सिंह से प्रिया सरोज बोलीं- मुझे भूल गए क्या?:क्रिकेटर ने तुरंत गले लगाया; एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंची थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment