Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करनाल में ₹49 लाख का सामान लदा ट्रक गायब:ड्राइवर ने रास्ते में सुपरवाइजर को उतारा; नोएड से जालंधर जा रही थी गाड़ी

    4 hours ago

    1

    0

    नोएडा से जालंधर जा रही एक माल से भरी गाड़ी को ड्राइवर द्वारा रास्ते में ही गायब करने का मामला सामने आया है। घटना करनाल जिले के नीलोखेड़ी पुल के पास की है, जहां ड्राइवर ने कथित रूप से बेईमानी की नीयत से सुपरवाइजर को नीचे उतारकर ट्रक सहित फरार हो गया। फर्म के मालिक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत मिलने के बाद बुटाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 14 अप्रैल को नोएडा से चली थी गाड़ी जालंधर जिला के गांव शेरपुर शेखे के प्रमिन्द्र सिंह पुत्र सुच्चा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी फर्म प्रमिन्द्र गुड्स कैरियर के नाम से चलती है, उनकी गाड़ी 14 अप्रैल को नोएडा से सामान लेकर जालंधर के लिए रवाना हुई थी। ड्राइवर ने रास्ते में दिखाई बेईमानी गाड़ी का ड्राइवर गांव संगोजला जिला कपूरथला निवासी अवतार सिंह पुत्र इन्द्र सिंह था। शिकायत के अनुसार, नीलोखेड़ी पुल चढ़ने से पहले ड्राइवर की नीयत बदल गई और उसने कंपनी के सुपरवाइजर विकास सिंह को गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद वह ट्रक और सामान लेकर मौके से फरार हो गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस प्रमिन्द्र सिंह के अनुसार, इस घटना में उनका करीब 49 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस से ड्राइवर, गाड़ी और सामान की जल्द तलाश करने की मांग की है। मामले की शिकायत मिलने पर बुटाना थाना में मुकदमा 21 अप्रैल को दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी के तौर पर एसआई गुरवचन सिंह को मामला सौंपा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ड्राइवर और गाड़ी की तलाश के लिए कार्रवाई जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा की जनाक्रोश रैली, योगी महिलाओं के साथ पैदल चले:प्रदेश अध्यक्ष बोले- नकाब वालों के चक्कर में सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया
    Next Article
    उन्नाव में नॉर्दन रेलवे ने ब्लॉक लगाकर ट्रेनें रोकी:गंगा पुल पर स्लीपर बदलने से बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment