Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक CM बोले- 12 विधायकों ने दो शादियां कीं:बेंगलुरु आने वाले वापस नहीं जाते, शहर की आबादी बढ़ी; BJP ने कहा- MLAs के नाम बताइए

    10 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के ‘करीब 12 विधायकों की दो शादियां हैं’ वाले बयान पर विवाद हो गया है। उन्होंने गुरुवार को विधानसभा में बेंगलुरु में बढ़ते शहरीकरण और आबादी पर बात करते हुए यह टिप्पणी की। शिवकुमार ने कहा- बेंगलुरु आने वाले लोग वापस नहीं जाते। यहां रहने वाले करीब एक दर्जन विधायकों की दो शादियां हैं और मैं उनकी लिस्ट दे सकता हूं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनसे इन विधायकों के नाम बताने की मांग की। शिवकुमार ने बेंगलुरु के विकास का जिक्र किया शिवकुमार ने कहा कि केम्पेगौड़ा ने बेंगलुरु बनाया, केंगल हनुमंतैया ने विधान सौध बनाया और एसएम कृष्णा ने शहर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई। उन्होंने कहा कि दूसरे इलाकों से आने वाले लोग यहां बस जाते हैं। शिवकुमार ने धारवाड़ और दक्षिण कन्नड़ समेत कुछ जिलों से आने वाले विधायकों का भी जिक्र किया, लेकिन किसी का नाम नहीं बताया। BJP बोली- बाहर से आए सभी विधायकों पर सवाल उठे विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने शिवकुमार के बयान को गैर-जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि अब बेंगलुरु के बाहर से आए विधायकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अशोक ने बताया कि वह खुद बेंगलुरु में पैदा हुए और यहीं पले-बढ़े हैं। वहीं बेंगलुरु की राजाजीनगर सीट से भाजपा विधायक एस. सुरेश कुमार ने कहा कि शिवकुमार ने यह बात भले ही मजाक में कही हो, लेकिन विधानसभा में ऐसी टिप्पणी सदन की गरिमा के अनुरूप नहीं है। 15 साल में करीब 40 लाख बढ़ी बेंगलुरु की आबादी 2011 की जनगणना के मुताबिक बेंगलुरु की आबादी करीब 84-85 लाख थी। अब यह बढ़कर 1.2 करोड़ से ज्यादा हो गई है। अनुमान के मुताबिक आबादी 1.27 करोड़ से 1.32 करोड़ के बीच है। आईटी सेक्टर के विकास और रोजगार के बेहतर अवसरों के कारण बड़ी संख्या में लोग शहर आए। इससे पिछले कुछ वर्षों में बेंगलुरु की आबादी लगातार बढ़ी है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… तमिलनाडु CM बोले- मेरी मोटी चमड़ी, आलोचना से नहीं डरता: सच कहूं तो इससे ज्यादा की उम्मीद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने गुरुवार को कहा कि उनकी ‘मोटी चमड़ी’ उन्हें आलोचना से बचाती है। उन्होंने विपक्षी DMK पर पुराने भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर आलोचना की। मदारंथकम में विजय अपनी पार्टी TVK की उम्मीदवार मरागाथम कुमारवेल के लिए प्रचार कर रहे थे। यह प्रचार 6 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए था। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    महासमुंद में नाबालिग के गर्भवती होने पर शुरू हुई जांच, हुआ ऐसा खुलासा कि पुलिस भी रह गई दंग
    Next Article
    चक्रवात का असर- यूपी में 40 घंटे से बारिश:छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बिहार में बारिश से 3 मौतें; राजस्थान-एमपी समेत 14 राज्यों में अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment