Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कर्नाटक में 7 साल बाद जिंदा मिली लापता महिला:पिता ने माना मर्डर हुआ; जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, उसी ने खोज निकाला

    23 hours ago

    2

    0

    कर्नाटक के मांड्या जिले में 7 साल पहले लापता हुई महिला जिंदा मिल गई है। महिला को ढूंढने वाला कोई और नहीं बल्कि वही शख्स है जो उसके हत्या के आरोप में जेल में रहा। आरोपी ने जमानत मिलने के बाद अपनी लीगल टीम की मदद से महिला का एड्रेस ढूंढा। पता चला कि महिला अपने पति के साथ रह रही थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। 2019 में पिता का घर छोड़कर गई थी महिला NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला 3 जुलाई 2019 का है। मांड्या के पांडवपुरा इलाके की रहने वाली मंजू की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ कराई गई थी। इसके बाद वह अपने पिता का घर छोड़कर चली गई थी। बस स्टैंड पर मंजू ने एक व्यक्ति से फोन लेकर घर पर जरूरी कॉल किया। यह फोन रागिमुद्दनहल्ली के रहने वाले राजेश का था। इसके बाद मंजू अपने प्रेमी से शादी करने के लिए चली गई। मंजू के घर नहीं लौटने पर उसके पिता नागराजू ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मंजू की आखिरी कॉल राजेश के मोबाइल नंबर पर ट्रेस की। हालांकि, 2021 में इस गुमशुदगी के मामले को बिना पता लगाए बंद कर दिया गया। 2021 में पिता ने दर्ज कराई हत्या का केस 11 अगस्त 2021 को नागराजू ने नई शिकायत दर्ज कराई। इसमें अनंतपद्मनाभ और गुरुकुमार नाम के दो लोगों के दावों के आधार पर आरोप लगाया गया कि राजेश ने 2019 में मंजू का अपहरण किया, उसकी हत्या की और शव कावेरी नदी में फेंक दिया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया। उस समय जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रभाकर ने राजेश को गिरफ्तार किया। उन्होंने पश्चिमवाहिनी में घटनास्थल की रिपोर्ट तैयार की और गवाहों के बयान व कथित कबूलनामे के आधार पर हत्या की चार्जशीट दाखिल कर दी। हालांकि, पुलिस को मंजू का शव कभी नहीं मिला था। इसके बावजूद राजेश को न्यायिक हिरासत में करीब 2 से ढाई साल बिताने पड़े। बाद में पिता और वकीलों की मदद से उसे जमानत मिली। आरोपी ने वकीलों के साथ महिला को खोज निकाला जमानत पर बाहर आने के बाद भी राजेश खुद को निर्दोष बताता रहा। इसके बाद उसकी कानूनी टीम ने स्वतंत्र स्तर पर जांच शुरू की और मंजू को मांड्या के नागमंगला इलाके के पास खोज निकाला। वह अपने पति के साथ रह रही थी। राजेश के वकील ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बिंदिगनविले पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया और मंजू को संतवना केंद्र (महिला आश्रय और काउंसलिंग सेंटर) भेजा गया। अपने शुरुआती बयान में मंजू ने राजेश को निर्दोष बताया। उसने कहा कि उसे अपनी गुमशुदगी के बाद दर्ज हत्या के केस की जानकारी नहीं थी। मंजू ने पुलिस से कहा, मैं राजेश को जानती तक नहीं हूं। मुझे यह भी नहीं पता कि मेरे पिता ने उसके खिलाफ ऐसा केस क्यों दर्ज कराया। वह पूरी तरह निर्दोष है और मैं कहीं भी यह बयान देने के लिए तैयार हूं। परिवार ने पिता और रिटायर्ड इंस्पेक्टर पर कार्रवाई मांगी राजेश के परिवार ने मंजू के पिता नागराजू के खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने और रिटायर्ड इंस्पेक्टर प्रभाकर के खिलाफ सबूत गढ़ने तथा राजेश की जिंदगी बर्बाद करने के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मांड्या की SP शोभारानी ने मीडिया से बात करते हुए जांच में हुई गंभीर चूक को स्वीकार किया। उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि शव बरामद हुए बिना चार्जशीट किन परिस्थितियों में दाखिल की गई थी। हालांकि, उन्होंने DSP को पूरी जांच करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। रिटायर्ड जांच अधिकारी की भूमिका की भी पड़ताल की जाएगी। --------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… कैंसर पीड़ित पत्नी की याद आई तो हाइजैक मैसेज लिखा: विदेश में नौकरी पर जाने के लिए फ्लाइट में बैठा था कोलकाता में कैंसर से जूझ रहा एक शख्स विदेश में नौकरी करने के लिए फ्लाइट में बैठा, लेकिन कुछ देर बाद उसका मन बदल गया। उसे ख्याल आया कि कैंसर से जूझ रही पत्नी को अकेला छोड़कर वह विदेश कैसे जा सकता है। इसके बाद उसने फ्लाइट के टॉयलेट में जाकर लिपस्टिक से एक नोट लिख दिया- ‘प्लेन हाईजैक होगा।’ पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नरीमन हाउस की रेकी कर रहा युवक गिरफ्तार:विदेशी हैंडलरों के लिए फोटो-जानकारियां जुटा रहा था; 18 साल पहले आतंकी हमला हुआ था
    Next Article
    पंजाब-तीर्थ यात्रा स्कीम की 2 बसें आपस में टकराईं:2 महिलाओं समेत 5 श्रद्धालुओं की मौत, 80 सवार थे; गोल्डन टेंपल से माथा टेककर लौटते वक्त हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment