Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नरीमन हाउस की रेकी कर रहा युवक गिरफ्तार:विदेशी हैंडलरों के लिए फोटो-जानकारियां जुटा रहा था; 18 साल पहले आतंकी हमला हुआ था

    22 hours ago

    1

    0

    मुंबई में 26/11 आतंकी हमले के निशाने पर रहे नरीमन हाउस की रेकी करने के आरोप में 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान यश सिंह के रूप में हुई है। वह विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर मुंबई में यहूदी नागरिकों, विदेशी नागरिकों और उनके कारोबार से जुड़ी जानकारी जुटा रहा था। आरोपी नवी मुंबई के ऐरोली इलाके का रहने वाला है। उसे नवी मुंबई ATS ने सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से कथित संपर्क की सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया। जांच के दौरान केरल पुलिस भी इस मामले से जुड़ी। पुलिस को यश की गतिविधियों का संबंध केरल के त्रिशूर में UAPA के तहत दर्ज एक केस से मिला था। नरीमन हाउस समेत संवेदनशील ठिकानों की रेकी का आरोप NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, यश को मुंबई के संवेदनशील ठिकानों की रेकी करने का काम सौंपा गया था। इसमें कोलाबा स्थित नरीमन हाउस पर खास ध्यान देने को कहा गया था। पुलिस का आरोप है कि यश को यहूदी नागरिकों, उनके संस्थानों और शहर में रहने या कारोबार करने वाले विदेशी नागरिकों की तस्वीरें, वाहनों की जानकारी और उनकी सटीक लोकेशन जुटाने के निर्देश मिले थे। वह यह जानकारी अपने संपर्कों के साथ साझा कर रहा था। सोशल मीडिया से युवाओं को निशाना बना रहे नेटवर्क नवी मुंबई ATS के मुताबिक, पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के कथित आपराधिक नेटवर्क से जुड़े समूह टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप के जरिए बेरोजगार और आर्थिक तंगी से जूझ रहे युवाओं से संपर्क कर रहे हैं। इन युवाओं को संवेदनशील ठिकानों की रेकी करने, जानकारी जुटाने और आतंकी साजिशों से जुड़ी दूसरी गतिविधियों के बदले पैसे देने की पेशकश की जाती है। 26/11 का आतंकी हमला: नरीमन हाउस भी था निशाने पर नवंबर 2008 में पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने समुद्र के रास्ते मुंबई में घुसकर कई जगहों पर गोलीबारी और बम धमाके किए थे। तीन दिन तक चले इस हमले में कम से कम 166 लोगों की मौत हुई थी और करीब 300 लोग घायल हुए थे। आतंकियों ने ताज महल पैलेस होटल, ओबेरॉय-ट्राइडेंट होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और नरीमन हाउस को निशाना बनाया था। जिंदा पकड़ा गया था कसाब, बाद में फांसी दी गई हमले के बाद 3 दिनों तक सुरक्षाबल के जवान आतंकवादियों से लड़ते रहे और 9 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया। एक आतंकी अजमल कसाब जिंदा पकड़ा गया। कसाब को हमले के अगले ही दिन, यानी 27 नवंबर को जुहू चौपाटी से गिरफ्तार किया गया था। जनवरी 2009 में स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई शुरू हुई। 25 फरवरी 2009 को 11 हजार पन्नों की पहली चार्जशीट दाखिल की गई। इस दौरान कसाब के नाबालिग होने पर भी विवाद चलता रहा। मार्च 2010 में केस से जुड़ी सुनवाई पूरी हो गई। 3 मई 2010 को कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कसाब को 26/11 हमले में दोषी पाया और 6 मई को फांसी की सजा सुनाई। 2011 में मामला बॉम्बे हाईकोर्ट गया। हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा। सुप्रीम कोर्ट ने भी कसाब को राहत नहीं दी और फांसी की सजा पर मुहर लगा दी। कसाब ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के पास दया याचिका भेजी, जिसे 5 नवंबर को राष्ट्रपति ने खारिज कर दिया। मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर पिछले साल भारत लाया गया 2008 मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा का अप्रैल 2025 में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पण किया गया है। तहव्वुर राणा को अमेरिका के शिकागो में अक्टूबर 2009 में FBI ने गिरफ्तार किया था। उस पर मुंबई के 26/11 और कोपेनहेगन में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए जरूरी सामान मुहैया कराने का आरोप था। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड हेडली की गवाही के आधार पर तहव्वुर राणा को 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। ---------------------
    Click here to Read more
    Prev Article
    जम्मू-कश्मीर में पुलिसकर्मियों के शव डंपर में लाने का आरोप:BJP विधायक बोलीं- शहीदों का अपमान; कांग्रेस बोली- ग्रामीणों ने कफन दिया, ताबूत नहीं मिले
    Next Article
    कर्नाटक में 7 साल बाद जिंदा मिली लापता महिला:पिता ने माना मर्डर हुआ; जिस व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया, उसी ने खोज निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment