Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोर्ट-जजों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में दो सगे भाई गिरफ्तार:प्रयागराज में पकड़े जाने पर बोले, कोई खास वजह नहीं- ऐसे ही कर दिया था कमेंट

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोशल मीडिया पर अदालत और न्यायाधीशों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में दो सगे भाइयों को कैंट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उनसे यह राज नहीं उगलवा पाई कि उन्होंने ऐसा कमेंट क्यों किया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उन्होंने कोई खास कारण नहीं बताया है। दोनों भाई जालौन के रहने वाले गिरफ्तार दोनों भाई जालौन जिले के उरई थाना क्षेत्र स्थित रूरा अड्डू और पिया निरंजनपुर गांव के रहने वाले हैं उनके नाम दीपक कुमार और देविंदर कुमार हैं। दोनों खेती करते हैं। कैंट पुलिस ने मीठा से संपर्क कर उनके फेसबुक आईडी के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी थी। इसके बाद उनके नाम सामने आए। इस पर प्रयागराज पुलिस की एक टीम जालौन भेजी गई और फिर दोनों को गिरफ्तार कर लाया गया। बता दें कि इस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। अदालत ने पुलिस को 16 मार्च तक आरोपी को ट्रेस कर कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा हाईकोर्ट चौकी प्रभारी विनय कुमार शुक्ला की तहरीर पर कैंट थाने में आरोपी फेसबुक अकाउंट ‘अश्वनी अंबेडकर मूलनिवासी’ के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी। कैंट थाना प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गयाहै। पूछताछ में उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कोई खास वजह नहीं बताई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में शिखा का आईएएस बनने का दावा निकला झूठा:जांच में हुआ खुलासा, युवती और परिजनों ने मांगी माफी
    Next Article
    लखनऊ में 4 अवैध निर्माण तोड़े:बिना मानचित्र पास करवाए मकान बनवाए, LDA का बुलडोजर चला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment