Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करंट से युवक की मौत, परिजनों को मिला मुआवजा:गोंडा में हाईटेंशन लाइन गिरने से युवक की मौत मामले में पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद

    4 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में 10 अप्रैल को जर्जर हाई टेंशन लाइन गिरने से 35 वर्षीय रंजीत तिवारी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अब पीड़ित परिवार को विभागों द्वारा मदद मिलनी शुरू हो गई है। बिजली विभाग ने मृतक की पत्नी पूजा तिवारी को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह सहायता आपदा राहत कोष से दी गई है। यह राशि नगद या चेक के बजाय सीधे पूजा तिवारी के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी गई है। बिजली विभाग ने पीड़ित परिवार को भविष्य में भी मदद का आश्वासन दिया है। यह सहायता विद्युत सुरक्षा निदेशालय टीम की रिपोर्ट के आधार पर दी गई है। घटना के अगले दिन, 11 अप्रैल को निदेशालय की टीम ने पोर्टरगंज पथवलिया स्थित घटनास्थल का दौरा कर जांच की थी। टीम ने अपनी रिपोर्ट शासन और गोंडा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ को भेजी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर दो दिन पहले बिजली विभाग के कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की गई है। गोंडा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने बताया कि 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। उन्होंने यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यथार्थ ने पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है। मृतक के घर के ऊपर से गई लाइन को भी शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जल्द ही वहां से लाइन भी शिफ्ट कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में मनाया गया ‘याद-ए-शोहदा’:मानवता और एकता का दिया संदेश, विभिन्न धर्मों के लोग हुए शामिल
    Next Article
    कानपुर में आंबेडकर जयंती पर रूट डायवर्जन:3 बजे से कई रास्ते बंद, पार्किंग और हेल्पलाइन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment