Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    क्रांति सेना ने वैलेंटाइन डे का किया विरोध:रेस्टोरेंट में चेतावनी देने पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस को बुलाना पड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर जनपद में क्रांति सेना और शिवसेना ने वैलेंटाइन डे का विरोध किया। संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 14 फरवरी को प्रेमी जोड़ों को लेकर होटलों और रेस्टोरेंट मालिकों को चेतावनी दी। क्रांति सेना और शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने नगर के सभी रेस्टोरेंट और होटलों का दौरा किया। उन्होंने मालिकों को पत्र सौंपकर चेतावनी दी कि यदि उनके प्रतिष्ठानों में कोई भी संदिग्ध या नाबालिग जोड़ा आपत्तिजनक स्थिति में पाया जाता है, तो कार्यकर्ता उन्हें सबक सिखाएंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी होटल और रेस्टोरेंट मालिकों की होगी। इस दौरान, टीम ने कुछ होटलों और रेस्टोरेंट की जांच भी की। एक होटल के कमरों में आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। क्रांति सेना की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी ने वैलेंटाइन डे मनाने वाले प्रेमी जोड़ों को सीधे तौर पर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ऐसे नाबालिग या संदिग्ध जोड़ों को पकड़ेगी और उन्हें लाठी से सबक सिखाएगी। पूनम चौधरी ने बयान दिया, "जहां मिलेंगे बंटी बबली, तोड़ देंगे हड्डी पसली।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में 122 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा:जिलाधिकारी ने कहा, नकलविहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता
    Next Article
    एटा सड़क हादसे में घायल खुशबू की मौत:सात दिन बाद दम तोड़ा, मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment