Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में 122 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा:जिलाधिकारी ने कहा, नकलविहीन परीक्षा कराना प्राथमिकता

    3 hours ago

    1

    0

    बहराइच में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। यह बैठक महाराजा सुहेल देव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री और शासन के निर्देशों के अनुसार जिले में नकलविहीन बोर्ड परीक्षा आयोजित कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का पालन करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति परीक्षा की शुचिता को प्रभावित करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। एसडीएम और सीओ को संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों के परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लेने को कहा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) सर्वदानन्द ने बताया कि वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जनपद में कुल 122 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक दो पालियों में आयोजित होंगी। प्रथम पाली सुबह 08:30 बजे से 11:45 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक निर्धारित है। इस वर्ष कुल 67,097 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें हाईस्कूल के 38,103 और इंटरमीडिएट के 28,994 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में ग्रामीण का 50 घंटे बाद भी पता नहीं:तेज बहाव और ओवरफ्लो के कारण सर्च ऑपरेशन प्रभावित
    Next Article
    क्रांति सेना ने वैलेंटाइन डे का किया विरोध:रेस्टोरेंट में चेतावनी देने पहुंचे कार्यकर्ता, पुलिस को बुलाना पड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment