Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    करवाचौथ पर महिलाओं को भा रहीं प्रिंट वाली साड़ियां:घुंघरू वाली साडियां भी खींच रही ध्यान, त्योहार पर बाजार में बढ़ी भीड़

    4 hours ago

    1

    0

    करवाचौथ नजदीक आते ही शहर के बाजारों में साड़ियों की खरीदारी बढ़ गई है। सुहागिन महिलाएं पूजा और चंद्रमा के दर्शन के लिए खास डिजाइन वाली साड़ियां पसंद कर रही हैं। इस बार करवाचौथ के चित्रों और पारंपरिक कलाकृतियों वाली साड़ियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही हैं। लाल रंग की साड़ियों की सबसे ज्यादा मांग है। इसके साथ ही क्रेप, सिल्क, जॉर्जेट और टिश्यू की साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। हैवी बॉर्डर की साड़ियों की भी मांग बाजार में करवाचौथ के लिए साड़ियों की अलग-अलग रेंज उपलब्ध है। लाल रंग की साड़ी में चंद्रमा के दर्शन करती महिला की आकृति वाले प्रिंट महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। डोला सिल्क की साड़ियों पर उकेरी गई कलाकृतियां भी पसंद की जा रही हैं। इनमें महिला के हाथ में छलनी और उसमें चांद के साथ पति का चेहरा नजर आता है। इसके अलावा बांधनी, गोटा-पत्ती और हाथ के काम वाली हैवी बॉर्डर की साड़ियों की भी मांग है। प्रिंट वाली साड़ियां काफी पसंद आ रही सिकंदरा से खरीदारी करने आईं ज्योति ने बताया कि वह करवाचौथ के लिए साड़ी लेने आई हैं। उन्हें करवाचौथ प्रिंट वाली साड़ियां काफी पसंद आ रही हैं। त्योहार से जुड़ी कलाकृतियों और डिजाइन के कारण ये साड़ियां उन्हें खास लग रही हैं। महिलाएं भारी-भरकम साड़ियों के बजाय हल्की और आरामदायक साड़ियां भी पसंद कर रही हैं। क्रेप, जॉर्जेट और टिश्यू जैसी साड़ियां पहनने और संभालने में आसान होती हैं। इनके अलावा सिल्क की साड़ियां भी महिलाओं की पसंद बनी हुई हैं। 1500 से 6000 रुपये तक कीमत लोहा मंडी स्थित एक साड़ी शोरूम के मालिक विशाल भार्गव ने बताया कि करवाचौथ स्पेशल साड़ियों की शुरुआती कीमत 1500 रुपये है। डिजाइन और काम के हिसाब से इनकी कीमत 6000 रुपये तक है। ग्राहकों की मांग को देखते हुए दुकान पर 500 से लेकर 10 हजार रुपये तक की साड़ियों की रेंज उपलब्ध है। करवाचौथ के नजदीक आने के साथ ही महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार खरीदारी कर रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में युवती ने यमुना नदी में लगाई छलांग:नाविक की सूझबूझ से बची जान, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बढ़पुर में बाबू ब्रजनंदन लाल की जयंती कार्यक्रम:25 अक्टूबर को किसान कल्याण और सामाजिक उत्थान में योगदान पर होगी चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment