Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बढ़पुर में बाबू ब्रजनंदन लाल की जयंती कार्यक्रम:25 अक्टूबर को किसान कल्याण और सामाजिक उत्थान में योगदान पर होगी चर्चा

    3 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के ग्राम बढ़पुर में जन्मे बाबू ब्रजनंदन लाल ने सहकारिता, किसान कल्याण, महिला शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। उन्हें सहकारिता के जनक के रूप में याद किया जाता है। अंग्रेजी शासन के दौर में उन्होंने किसानों और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष किया तथा सहकारी बैंक की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बाबू ब्रजनंदन लाल की जयंती पर 25 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके बाद दोपहर में उत्सव गेस्ट हाउस में संगोष्ठी होगी। इसमें उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी देने के लिए शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान सचिन कटियार, आदित्य कटियार, हरवीर सिंह यादव, रजत, अंकुर कटिहार और अंशुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करवाचौथ पर महिलाओं को भा रहीं प्रिंट वाली साड़ियां:घुंघरू वाली साडियां भी खींच रही ध्यान, त्योहार पर बाजार में बढ़ी भीड़
    Next Article
    लखनऊ में PACS कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन:परमानेंट करने कि मांग पर अड़े,प्रदेशभर के कर्मचारी जुटे, बोले- राज्य कर्मचारी का दर्जा मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment