Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुरावली नहर हादसे में लापता शैलेंद्र का मिला शव:गांव वाले घर ले जा रहे थे शव, पुलिस ने समझा-बुझाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

    8 hours ago

    1

    0

    कुरावली के घिरोर रोड नहर पुल हादसे में लापता युवक शैलेंद्र का शव करीब 16 घंटे बाद घटनास्थल से 25 मीटर दूर नहर किनारे बरामद कर लिया गया। युवक के सिर पर चोट के निशान थे और शव अकड़ा हुआ था। फर्रुखाबाद जनपद के नौली गांव निवासी 27 वर्षीय शैलेंद्र पुत्र दिनेश श्रीवास्तव गुरुवार रात अपने साथी के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे युवक को बचा लिया गया था, लेकिन शैलेंद्र नहर में डूब गए थे। घटना के बाद से ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की टीमें शैलेंद्र की तलाश में जुटी हुई थीं। पूरी रात तलाशी अभियान चलाया गया। शुक्रवार दोपहर ग्रामीणों ने नहर किनारे शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शव घटनास्थल से लगभग 25 मीटर दूर किनारे पर मिला। उनके सिर पर चोट के निशान थे और पानी में अधिक समय तक रहने के कारण शव अकड़ गया था। शव मिलने के बाद कुछ ग्रामीण उसे ट्रैक्टर में रखकर गांव ले जाने लगे थे। सूचना मिलने पर सीओ सच्चिदानंद सिंह और इंस्पेक्टर ललित भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया, जिसके बाद परिजनों की सहमति से पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुरावली के एसडीएम नीरज द्विवेदी ने बताया कि रात भर पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा तलाशी अभियान चलाया गया था। दोपहर में शव बरामद हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मृतक शैलेंद्र की शादी पांच महीने पहले हुई थी। उनकी पत्नी शिवांगी और परिवार के अन्य सदस्य इस घटना से गहरे सदमे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस पार्षद ने नगर निगम कर्मचारी से की अभद्रता:टैक्स वसूली के दौरान हुआ विवाद, नगर निगम के कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
    Next Article
    सलीम खान की रिपोर्ट मीडिया को देने से सलमान नाराज:डॉक्टर्स से कहा– प्राइवेसी का ध्यान रखें; लॉरेंस की धमकी के बीच रणवीर अस्पताल पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment