Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सलीम खान की रिपोर्ट मीडिया को देने से सलमान नाराज:डॉक्टर्स से कहा– प्राइवेसी का ध्यान रखें; लॉरेंस की धमकी के बीच रणवीर अस्पताल पहुंचे

    18 hours ago

    1

    0

    सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान को ब्रेन हैमरेज के बाद वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने सलीम खान की हेल्थ अपडेट दी थी, हालांकि अब सलमान ने हॉस्पिटल के डॉक्टर्स को निर्देश दिया है कि अब से उनके पिता से जुड़ी हेल्थ अपडेट न दी जाए। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, परिवार चाहता है कि सलीम खान की हेल्थ से जुड़ी जानकारी प्राइवेट रखी जाए। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल के सार्वजनिक बयान से सलमान खान और परिवार नाराज थे। परिवार के करीबी सूत्र ने कहा कि सेहत निजी मामला है और मीडिया से बात परिवार पर छोड़नी चाहिए। परिवार ने साफ किया है कि अब कोई मेडिकल डिटेल शेयर न की जाए। उनका कहना है कि अटकलों और बेवजह चर्चा से बचना जरूरी है। उन्हें मंगलवार को ब्रेन हैमरेज के बाद मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका एक सर्जिकल प्रोसीजर किया। सलमान समेत परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे रणवीर सिंह अस्पताल पहुंचे बॉलीवुड से कई सेलेब्स सलीम खान को देखने अस्पताल पहुंच रहे हैं। लॉरेंस गैंग से मिली धमकी के बीच शुक्रवार को एक्टर रणवीर सिंह भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। इससे पहले आमिर खान भी गुरुवार को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ हॉस्पिटल पहुंचे थे। वहीं, सलमान की फिल्म गलवान में नजर आने वालीं एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने आईएएनएस से बातचीत में सलीम खान की सेहत को लेकर कहा, “वह बहुत बेहतर हैं। मैं उनकी अच्छी सेहत की कामना करती हूं।” कुछ समय तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे सलीम खान बुधवार को लीलावती अस्पताल के डॉक्टर जलील पार्कर ने मीडिया से बातचीत में बताया था कि सलीम खान की डिजिटल सब्स्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (DSA) की गई। यह कोई ब्रेन सर्जरी नहीं है। DSA एक हाईक्वालिटी का एक्स-रे होता है। इसमें शरीर की नसों में हुए ब्लॉकेज को ज्यादा साफ देखा जा सकता है। इसे सेरेब्रल एंजियोग्राफी भी कहा जाता है। डॉक्टर पार्कर ने कहा था कि फिलहाल सलीम खान को डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा। उन्हें कुछ दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जाएगा। उनकी हालत स्थिर है और वे रिकवरी कर रहे हैं। मंगलवार सुबह इमरजेंसी में लाया गया था अस्पताल प्रशासन ने बताया था कि सलीम खान को मंगलवार सुबह 8:30 बजे इमरजेंसी में लाया गया था। उनके इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है। इसमें न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया शामिल हैं। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था सलीम खान 90 साल के हैं। उनका जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था। वे हिंदी सिनेमा के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटरों में शुमार हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग नहीं, बल्कि राइटिंग असली ताकत है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और स्क्रिप्ट राइटर बन गए। ‘सलीम-जावेद’ की जोड़ी फेमस हुई सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ‘सलीम–जावेद’ के नाम से मशहूर रही है। दोनों ने मिलकर हिंदी सिनेमा को कई सुपरहिट और यादगार फिल्में दीं, जैसे जंजीर, दीवार, शोले, डॉन और सीता और गीता। इन फिल्मों की दमदार कहानियां और डायलॉग लोगों के दिलों में बस गए। उनकी लिखी स्क्रिप्ट ने फिल्मों का अंदाज बदल दिया। उन्होंने मजबूत किरदार, संवाद और सामाजिक मुद्दों को कहानी का हिस्सा बनाया। सलीम-जावेद की सफलता से फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों को नई पहचान और सम्मान मिला और उन्हें भी स्टार्स की तरह महत्व मिलने लगा। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन की ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान ने दो शादियां कीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुशीला चरक) से हुई। इस शादी से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी एक्टर-डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से हुई, वहीं अर्पिता की शादी एक्टर आयुष शर्मा से हुई है। ………………………………………. सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…. दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुरावली नहर हादसे में लापता शैलेंद्र का मिला शव:गांव वाले घर ले जा रहे थे शव, पुलिस ने समझा-बुझाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
    Next Article
    धनुष के प्रीमियर में आने का कारण रोमांटिक नहीं:मृणाल ठाकुर बोलीं- मैं उनकी लंबे समय से फैन हूं, साथ काम करने की इच्छा है

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment