Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Karnataka Lokayukta ने 8 अफसरों के 33 ठिकानों पर की छापेमारी, करोड़ों की संपत्ति का हुआ खुलासा

    4 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़े 33 से अधिक ठिकानों पर मंगलवार को छापेमारी कर लगभग 29.62 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता लगाया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। लोकायुक्त की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ये छापे बेंगलुरु, चिकबल्लापुर, कलबुर्गी, मांड्या, कोडगु, धारवाड़ और बीदर में अधिकारियों के आवासों, कार्यालयों और उनके रिश्तेदारों के परिसरों पर मारे गए।अधिकारियों ने बताया कि जिन अधिकारियों के परिसरों पर छापा मारा गया है उनमें चिक्कबल्लापुर उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत प्रथम श्रेणी सहायक (एफडीए) दर्शन गौड़ा, वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के सेवानिवृत्त सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) एच. एम. रंगनाथ, बेंगलुरु की जिला रजिस्ट्रार श्रीदेवी और मदिकेरी के नगर आयुक्त एच. आर. रमेश शामिल हैं। अन्य अधिकारियों में हुब्बली विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड (एचईएसकॉम) के सहायक कार्यकारी अभियंता (एईई) किरण कुमार बैंदूर, गुलबर्गा विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड (जीईएसकॉम) की सहायक कार्यकारी अभियंता राजेश्वरी, कृषि विभाग के सहायक निदेशक माणिक राव और मांड्या के पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग में छात्रावास अधीक्षक शिवराजू शामिल हैं। विज्ञप्ति में बताया गया कि आठों मामलों में की गई छापेमारी के दौरान लगभग 29.62 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है, जिसमें जमीन-जायदाद, मकान, कृषि भूमि, सोने-चांदी के आभूषण, वाहन, नकदी और बैंकों में जमा सावधि जमा शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi Jahangirpuri में कर्मचारी से 90 लाख की 35 किलो चांदी की लूट
    Next Article
    CAPF में IPS अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति जरूरी, केंद्र सरकार ने Supreme Court में दाखिल किया हलफनामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment