Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किसी और से बात करते देख चाची को मार डाला:14 साल के बेटे की भी हत्या की, दो साल से भतीजे से था अफेयर

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में मां-बेटे की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी भतीजे रण बहादुर मौर्य (30) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसका अपनी चाची से अफेयर था। उसने दूसरे युवक से चाची को बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद उसने अपनी चाची की कुदाल मारकर हत्या कर दी। 14 साल के बेटे को भी मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला अंतू कोतवाली क्षेत्र के हमीरपुर गांव का है। पुलिस के अनुसार, आरोपी रण बहादुर मौर्य का अपनी चचेरी चाची शिव पत्ती देवी (40) के साथ पिछले दो सालों से अफेयर था। शिव पत्ती देवी का पति दिनेश मौर्य मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। इसी दौरान रण बहादुर का घर में आना-जाना बढ़ गया और दोनों के बीच संबंध बन गए। जांच में सामने आया कि कुछ समय बाद शिव पत्ती देवी का संपर्क एक अन्य युवक से हो गया। इस बात की जानकारी मिलने पर रण बहादुर ने उसे वीडियो कॉल पर बात करते हुए पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। हालांकि, महिला ने उसे अपनी बड़ी बेटी से शादी कराने का आश्वासन देकर मामला शांत करा दिया। पुलिस के मुताबिक, 15 मार्च की आधी रात आरोपी चाची के घर पहुंचा और उसे दूसरे युवक से बात करते देख गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने कुदाल से वार कर शिव पत्ती देवी (40) और उसके 14 वर्षीय बेटे अयान की निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। अगले दिन सुबह एक शटरिंग मजदूर जब काम पर पहुंचा तो उसने दोनों के खून से लथपथ शव देखे और शोर मचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शुरुआत में परिजनों ने जमीन विवाद की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस की जांच में मामला अवैध संबंध से जुड़ा निकला। पुलिस को शक तब गहरा हुआ जब मजदूर ने बताया कि उसे घर पर बुलाने वाला रण बहादुर ही था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में वह लगातार बयान बदलता रहा, लेकिन जब पुलिस ने उसकी कॉल डिटेल (CDR) और सोशल मीडिया चैट खंगाली, तो पूरा मामला सामने आ गया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने की कोशिश की और महुली मंडी में सब्जी बेचने चला गया। उसने ही मजदूर को फोन कर घर भेजा था, ताकि घटना का पता चल सके और शक उससे हट जाए। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अधिवक्ता की हत्या के विरोध में प्रदर्शन:सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, बोले- लगातार बढ़ रहे हमले
    Next Article
    हिन्दू नववर्ष पर पीलीभीत में RSS का पथ संचलन:पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment