Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिन्दू नववर्ष पर पीलीभीत में RSS का पथ संचलन:पुष्पवर्षा कर हुआ स्वागत, जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा शहर

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन निकाला गया। देशभक्ति गीतों और ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ निकले इस संचलन का अखिल भारत हिन्दू महासभा ने सुनगढ़ी थाने के सामने स्वागत किया। हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुनगढ़ी थाने पर एकत्रित हुए। जैसे ही संघ के स्वयंसेवक वहां पहुंचे, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा। राष्ट्र सेवा और सनातन मूल्यों की रक्षा स्वागत कार्यक्रम के दौरान महासभा के नेताओं ने संघ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आरएसएस देश में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों का साझा उद्देश्य राष्ट्र सेवा और सनातन मूल्यों की रक्षा करना है। साथ ही समाज में सद्भाव और राष्ट्र निर्माण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया गया। पथ संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। अनुशासित तरीके से शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए स्वयंसेवकों ने अपनी संगठन क्षमता का प्रदर्शन किया। ये रहे मौजूद इस मौके पर हिन्दू महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा, युवा जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा, युवा जिला महामंत्री आयुष सक्सेना समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुनील कश्यप, हरिओम मिश्रा, जितेंद्र मौर्य, पवन मिश्रा, अभय शर्मा, चेतन श्रीवास्तव, कृष्णा साहनी, बीसलपुर नगर अध्यक्ष सुनील अवस्थी, राम प्रताप मिश्रा, आकाश कोहली, राहुल राठौर, हनी कश्यप, प्रकाश अग्निहोत्री, राहुल देव, अनिल कुमार, सर्वेश कश्यप, प्रमोद कश्यप, विशाल अग्रवाल, धीरज मिश्रा, ललित भारती, शशिकांत तिवारी, महेश श्रीवास्तव, दीपक रस्तोगी, राहुल मिश्रा और अर्जुन ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। ----------------------------- यह खबर भी पढ़ें वरुण गांधी परिवार के साथ PM मोदी से मिले, लोकसभा में टिकट कटने के बाद पहली मुलाकात, अहम जिम्मेदारी मिल सकती है लोकसभा चुनाव में पीलीभीत से टिकट कटने के बाद भाजपा नेता वरुण गांधी ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की। उनकी पत्नी यामिनी और बेटी अनुसूया भी साथ रहीं। सूत्रों के मुताबिक, वरुण ने देश के मौजूदा हालात पर पीएम से चर्चा की। उनका मार्गदर्शन लिया। पीएम ने भी वरुण और उनकी पत्नी से हालचाल पूछा और बेटी को दुलारा। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसी और से बात करते देख चाची को मार डाला:14 साल के बेटे की भी हत्या की, दो साल से भतीजे से था अफेयर
    Next Article
    किशोरी का मर्डर करने वाले सनी का कबूलनामा....:बोला-ड्रिंक किए था सर गलती हो गई, रेप के बाद शिकायत करने जा रही थी, इसलिए मारा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment