Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज-एटा सर्राफा एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह:निजी होटल में कारोबारी परिवार सहित हुए शामिल

    4 hours ago

    1

    0

    कासगंज और एटा जनपद के सर्राफा व्यवसायियों की संस्था जिला सर्राफा एसोसिएशन ने कासगंज के एक निजी होटल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में दोनों जिलों के बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। समारोह के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें उपस्थित महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते नजर आए। बच्चों के लिए मनोरंजक खेल, कपल गेम्स और एक संगीत निशा का भी आयोजन किया गया। इस होली मिलन समारोह का संचालन जिला अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सर्राफा व्यवसायियों को होली के उपहार भेंट किए गए और सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष मिनकी अग्रवाल, राजवीर सोलंकी, मधुकर अग्रवाल, पूरन सिंह राणा, सत्य प्रकाश गहलोत और तनुज राठौर सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा से पहले नितिन सिंह हाउस अरेस्ट:हाथरस में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश बोले- कार्यकर्ता पूरी ताकत से निकालेंगे यात्रा
    Next Article
    मेरठ में किसान के बेटे का UPSC में 74वां स्थान:हर्ष नेहरा की चाची बोलीं उम्मीद थी नाम रोशन करेगा, गांव वाले बोले- युवाओं के लिए मार्गदर्शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment