Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा से पहले नितिन सिंह हाउस अरेस्ट:हाथरस में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश बोले- कार्यकर्ता पूरी ताकत से निकालेंगे यात्रा

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में प्रस्तावित ‘राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा’ से पहले राष्ट्रवादी प्रताप सेना के प्रदेश अध्यक्ष नितिन सिंह शेखावत को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया। देर रात पुलिस ने उन्हें नगला मोंठ स्थित उनके आवास पर ही हिरासत में ले लिया। संगठन की ओर से आज यात्रा निकाले जाने की तैयारी थी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कार्रवाई की। राष्ट्रवादी प्रताप सेना यूजीसी बिल का विरोध कर रही है। इसी के विरोध में ‘राष्ट्रवादी समान अधिकार यात्रा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा के नेतृत्व में निकाली जानी है, जो विभिन्न जिलों से गुजरते हुए हाथरस, अलीगढ़, धौलाना और हापुड़ तक पहुंचेगी। शेखावत बोले- हाउस अरेस्ट के बावजूद यात्रा होगी हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद भी नितिन सिंह शेखावत ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता यात्रा को पूरी ताकत से निकालेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक संवैधानिक तरीके से जातिवादी कानूनों को समाप्त नहीं किया जाता, तब तक राष्ट्रवादी प्रताप सेना का संघर्ष जारी रहेगा। धौलाना से दिल्ली तक पैदल मार्च की तैयारी शेखावत ने कहा कि यदि सरकार जनता की आवाज नहीं सुनेगी तो जनता ऐसी सत्ता को उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से धौलाना (जनपद हापुड़) पहुंचकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की। संगठन की योजना धौलाना से पैदल मार्च करते हुए दिल्ली के लिए रवाना होने और वहां भाजपा कार्यालय का घेराव करने की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में बुक राइटिंग के नाम पर 82 हजार ठगे:महिला ने साइबर पोर्टल पर की शिकायत; पुलिस ने 16,919 रुपए वापस कराए
    Next Article
    कासगंज-एटा सर्राफा एसोसिएशन ने मनाया होली मिलन समारोह:निजी होटल में कारोबारी परिवार सहित हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment