Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    15 लाख ठगने पर हेड कांस्टेबल व स्टेनोग्राफर गिरफ्तार:नौकरी दिलाने के नाम पर रिटायर्ड फौजी से लिए रुपए, 1 लाख का फर्जी चेक थमाया

    4 hours ago

    1

    0

    देवरिया में पुलिस ने एसपी कार्यालय में तैनात एक स्टेनोग्राफर और हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। दोनों ने एक रिटायर्ड फौजी से पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपए ठगे थे। पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों पुलिसकर्मियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उस समय वे सादी वर्दी में थे। मामले में एक सिपाही की पत्नी भी आरोपी है। वह अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। अब जानिए पूरा मामला… महुआडीह थाना क्षेत्र के रामपुर दुबे गांव निवासी प्रशांत कुमार द्विवेदी सेना से रिटायर्ड हैं। साल 2023 में उनकी मुलाकात एसपी कार्यालय में तैनात स्टेनो अफजल खान और सिपाही दीपक सिंह से हुई थी। उस समय प्रशांत किसी काम से एसपी ऑफिस आए थे। धीरे-धीरे प्रशांत की दोनों से पहचान बढ़ गई। इसी दौरान आरोपियों ने उन्हें विश्वास में लिया। उन्होंने पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले 15 लाख रुपए मांगे। प्रशांत ने उनकी बातों पर भरोसा कर लिया। 3 दिसंबर 2024 को उन्होंने सिपाही दीपक सिंह की पत्नी साक्षी सिंह के बैंक खाते में 5 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद प्रशांत ने आरोपियों को 10 लाख रुपए और दे दिए। इस तरह कुल 15 लाख रुपए दे दिए गए। पैसे लेने के बाद दोनों आरोपी जल्द नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाते रहे। लेकिन, न तो नौकरी दिलाई और न ही पैसे वापस किए। पैसे लौटाने के नाम पर दिया चेक हो गया बाउंस पीड़ित प्रशांत कुमार द्विवेदी के मुताबिक, जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करते रहे। दबाव बढ़ने पर 29 अक्टूबर 2025 को आरोपियों ने एक लाख रुपए का चेक दिया। यह चेक साक्षी सिंह के बैंक अकाउंट से जारी किया गया था। लेकिन, अकाउंट में पैसे नहीं थे। इसलिए बैंक में चेक बाउंस हो गया। गाली-गलौज की, पैसे देने से किया इनकार पीड़ित का आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ पैसे मांगने हेड कांस्टेबल दीपक सिंह के घर भी गए थे। वहां दीपक सिंह, उनकी पत्नी साक्षी सिंह और स्टेनो अफजल खान मौजूद थे। तीनों ने उनके साथ गाली-गलौज की और पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद प्रशांत कुमार द्विवेदी ने कोतवाली पुलिस से शिकायत की। आवास पर दबिश देकर दोनों को पकड़ा शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस ने स्टेनोग्राफर अफजल खान को पुलिस लाइन स्थित आवास से और हेड कांस्टेबल दीपक सिंह को सेंट्रल पुलिस चौकी स्थित सरकारी आवास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी आनंद कुमार पाण्डेय ने बताया कि नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में स्टेनोग्राफर और मीडिया सेल में तैनात हेड कांस्टेबल समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तीसरी आरोपी हेड कांस्टेबल की पत्नी है, जो अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। ---------------------------- यह भी पढ़ें यूपी में दरोगा भर्ती परीक्षा, महिला अभ्यर्थियों की चूड़ियां उतरवाईं:बाली भी उतारी, ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा कराए यूपी में दरोगा भर्ती की परीक्षा शुरू हो गई। प्रदेश भर के परीक्षा केंद्रों में प्रवेश से पहले उम्मीदवारों की 3 लेयर में चेकिंग की गई। सिर्फ प्रवेश पत्र और आईडी के साथ ही अंदर जाने दिया गया। ड्यूटी पर लगे पुलिसवालों के फोन भी जमा करा लिए गए। CCTV से चप्पे-चप्पे की मॉनिटरिंग की गई। वाराणसी में पुरुष अभ्यर्थियों के जूते, मोजे और बेलट उतरवा लिए गए। चाकू से कलावा काटा गया। महिला कैंडिडेट्स की ज्वैलरी उतरवा दी गई। चूड़ी, बिछिया और कान की बाली निकलवाकर ही परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में बड़ा पत्थर गिरने से मजदूर की मौत:बहू बोली- मकान गिराने के लिए जबरन ले गए, शराब पिलाकर काम करा रहे थे
    Next Article
    कासगंज जेल में बंदी की मौत:गैर जमानती वारंट पर था युवक, अचानक बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment