Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 16 उपनिरीक्षकों का तबादला:एसपी ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जारी किए आदेश

    13 hours ago

    1

    0

    कासगंज में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से कुल 16 उपनिरीक्षकों (एसआई) का स्थानांतरण किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, अधिकांश उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों और चौकियों पर भेजा गया है। इनमें कोतवाली कासगंज, ढोलना, सिढ़पुरा, सुन्नगढ़ी, पटियाली, अमांपुर, सोरों, गंजडुंडवारा और सहावर सहित कई थाना क्षेत्र शामिल हैं। कुछ उपनिरीक्षकों का एक थाने से दूसरे थाने अथवा चौकी पर भी स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरित किए गए उपनिरीक्षकों में सोमपाल गंगवार और अरविंद कुमार को कोतवाली कासगंज, जनमेद सिंह को थाना ढोलना, रविन्द्र सिंह को थाना सिढ़पुरा, नीरज कुमार को थाना सुन्नगढ़ी, हेम सिंह को थाना पटियाली, सुरेश कुमार को थाना अमांपुर, राजेन्द्र सिंह एवं सर्वेश सिंह को थाना सोरों तथा विजेन्द्र सिंह को थाना गंजडुंडवारा भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, गम्भीर सिंह को सहावर, राजभूषण सिंह को चौकी करस्या (थाना पटियाली), भगवान सिंह को यूपी-112 तथा करण सिंह को थाना सिकंदरपुर वैश्य में नई तैनाती मिली है।पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी तत्काल स्थानांतरण आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करें तथा कार्यभार ग्रहण करने की सूचना गोपनीय कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इस आदेश की प्रतिलिपि अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी, सभी थाना प्रभारी, यूपी-112, प्रतिसार निरीक्षक, नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस प्रशासनिक फेरबदल से जनपद में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी। इससे थानों की कार्यक्षमता बढ़ेगी तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम जनता को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवती की फोटो दूसरे धर्म के युवक संग वायरल:पिता ने इंस्टाग्राम पर देखा, पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की
    Next Article
    दिल्ली कूच से पहले छात्र नेता आकर्षण यादव नजरबंद:पुलिस ने घर पर ही रोका, शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment