Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली कूच से पहले छात्र नेता आकर्षण यादव नजरबंद:पुलिस ने घर पर ही रोका, शिक्षामंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े

    13 hours ago

    1

    0

    दिल्ली में प्रस्तावित सांसद मार्च से पहले कानपुर में छात्र राजनीति गरमा गई है। छात्र नेता आकर्षण यादव को रविवार दोपहर करीब 2 बजे चकेरी थाना क्षेत्र के श्यामनगर स्थित गिरिजानगर में उनके आवास पर पुलिस ने एहतियातन नजरबंद कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्र संगठनों में नाराजगी देखने को मिली, जबकि आकर्षण यादव ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। आकर्षण यादव का कहना है कि उनका बड़ा चौराहा पर कार्यकर्ताओं के साथ एक कार्यक्रम निर्धारित था, जिसके बाद उन्हें सांसद मार्च में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना होना था। आरोप है कि कार्यक्रम से पहले ही भारी पुलिस बल उनके घर पहुंच गया और उन्हें बाहर निकलने से रोक दिया गया। छात्र नेता ने कहा कि वह शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं और प्रशासन उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने बल और प्रशासनिक शक्ति का इस्तेमाल कर उन्हें उनके ही घर में रोक दिया। उनके अनुसार, शांतिपूर्ण विरोध और प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रशासन इसे कुचलने का प्रयास कर रहा है। आकर्षण यादव ने कहा कि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर उनका संघर्ष जारी रहेगा और नजरबंद जैसी कार्रवाई से आंदोलन कमजोर नहीं होगा। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के विपरीत बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज को दबाने का हर प्रयास विफल होगा। वहीं, चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए आकर्षण यादव को एहतियातन उनके घर पर रोका गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 16 उपनिरीक्षकों का तबादला:एसपी ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जारी किए आदेश
    Next Article
    नीले और गुलाबी फूलों में विराजे बाबा आनंदेश्वर:शिवलिंग पर सजाए जरबेरा के फूल, वेदी पर चंदन के स्वास्तिक के साथ लगा फलों का महाभोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment