Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 194 वाहनों का हुआ चालान:यातायात अभियान में 4.16 लाख का लगाया जुर्माना, 2 वाहन जब्त किए गए

    12 hours ago

    1

    0

    कासगंज पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन के लिए एक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को चलाए गए इस अभियान के तहत 194 वाहनों का चालान किया गया और 2 वाहन जब्त किए गए। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कुल 4,16,500 रुपये का ऑनलाइन शमन शुल्क लगाया गया। यह अभियान 23 मई से 24 मई, 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के पहले दिन, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह ने कासगंज क्षेत्र में राजकोल्ड तिराहा, सौरव ढाबा और बिलराम गेट चौराहा जैसे प्रमुख स्थानों पर वाहन चेकिंग की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, ड्रिंक एंड ड्राइव और हूटर के बढ़ते चलन पर विशेष ध्यान दिया गया। मोबाइल फोन का उपयोग करने पर भी हुआ चालान चेकिंग के दौरान, डेसीबल मीटर से 80 डेसीबल से अधिक आवाज करने वाले 41 वाहनों और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले 6 दोपहिया वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त, क्षमता से अधिक सवारी, गलत दिशा में वाहन चलाना, बिना फिटनेस, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी, मालवाहक वाहन में सवारी ले जाना और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग जैसे उल्लंघनों पर भी चालान किए गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएमओ ने सीएचसी गैंडास बुजुर्ग का औचक निरीक्षण किया:कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले, अधीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    मंत्री असीम अरुण बोले- कांग्रेस में प्रशिक्षण का अभाव:भाजपा कार्यकर्ता संयम और सही शब्दों के चयन का प्रयोग करते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment