Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री असीम अरुण बोले- कांग्रेस में प्रशिक्षण का अभाव:भाजपा कार्यकर्ता संयम और सही शब्दों के चयन का प्रयोग करते हैं

    11 hours ago

    1

    0

    इटावा में भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने संगठन, कांग्रेस और महंगाई के मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को मजबूत और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बयान को उन्होंने निंदनीय बताया। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई पर भी उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था और तेल खपत को लेकर अपनी बात रखी। शनिवार को इटावा में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण ने कहा कि यह अभियान स्वर्गीय दीनदयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना और पुराने कार्यकर्ताओं को और बेहतर तरीके से तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में संगठन की कार्य पद्धति, तकनीक के प्रयोग और सरकार की योजनाओं को लेकर चर्चा की जा रही है। कार्यकर्ताओं को जनता के बीच बेहतर ढंग से काम करने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर प्रतिक्रिया कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय द्वारा प्रधानमंत्री को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा कि कांग्रेस में प्रशिक्षण का अभाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संयम और सही शब्दों के चयन का प्रयोग करते हैं, जबकि कांग्रेस नेताओं की भाषा निंदनीय होती जा रही है। उन्होंने कहा कि इसी कारण जनता बार-बार कांग्रेस को नकार रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अनुशासन और मर्यादा के साथ राजनीति करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के सवाल पर मंत्री असीम अरुण ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर हो रही उथल-पुथल के कारण तेल की कीमतों में करीब 40 प्रतिशत तक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील पर देश की जनता ने तेल और बिजली की खपत कम करने में सहयोग किया है। इससे विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करने में मदद मिल रही है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुट होकर ऊर्जा बचाने की दिशा में काम कर रहा है और भारत की अर्थव्यवस्था आगे भी विकास की गति बनाए रखेगी। वहीं सपा द्वारा प्रदेश में विद्युत आपूर्ति ठप होने के सवाल पर मंत्री बिना जवाब दिए कार्यक्रम स्थल की ओर चल दिए। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार, विधायक सरिता भदौरिया, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, यशवर्धन चौधरी, जितेंद्र गौड़, विकास भदौरिया, बिरला शाक्य, प्रीति दुबे, आदित्य मोहन शर्मा, सचिन यादव, राजवर्धन चौधरी और रोहित शाक्य समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 194 वाहनों का हुआ चालान:यातायात अभियान में 4.16 लाख का लगाया जुर्माना, 2 वाहन जब्त किए गए
    Next Article
    अमेठी आईटीआई में 156 युवाओं का चयन:रोजगार मेले का आयोजन, जिला सेवायोजन कार्यालय ने किया सहयोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment