Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार:गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा था, पुलिस ने भेजा जेल

    3 hours ago

    1

    0

    कासगंज पुलिस ने मंगलवार को 25,000 रुपये के इनामी अपराधी कोमल उर्फ कुंभकरण को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहा था। उसे मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। यह गिरफ्तारी नवागत पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के निर्देशों के बाद हुई है। सिंह ने जिले का कार्यभार संभालने के बाद सभी थाना प्रभारियों को फरार अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद जिले में पुलिस सक्रिय हो गई है। नगर क्षेत्राधिकारी आँचल चौहान के नेतृत्व में कासगंज थाना पुलिस ने नगला टटी गांव से इस फरार इनामी अपराधी को दबोचा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कोमल उर्फ कुंभकरण पुत्र ईश्वरी प्रसाद के रूप में हुई है, जो कोतवाली कासगंज क्षेत्र के नगला टटी गांव का निवासी है। वह धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। मंगलवार को कासगंज जिले में ढोलना और कोतवाली कासगंज पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के दो इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    12 लाख के जेवर के साथ चोर गिरफ्तार:कारपेंटर ने डुप्लीकेट चाबी से घर में की चोरी, अलमारी में रखे जेवर देख लिए थे
    Next Article
    DDU का NC हॉस्टल होगा ध्वस्त:70 साल पुराना भवन अनफिट घोषित, नए निर्माण की प्रक्रिया शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment